विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2025

लारा दत्ता ने सुनाई 57 साल पुरानी पेरेंट्स की लव स्टोरी- एयरफोर्स बेस पर तैनात थे पिता, मां को देना था पार्सल

lara dutta Parents Love Story: लारा दत्ता ने माता-पिता की 57 साल पुरानी प्रेम कहानी बताई और बताया कि उनके पिता को कैसे मां से प्यार हुआ, जिन्होंने उनका जीवनभर साथ दिया. 

लारा दत्ता ने सुनाई 57 साल पुरानी पेरेंट्स की लव स्टोरी- एयरफोर्स बेस पर तैनात थे पिता, मां को देना था पार्सल
लारा दत्ता ने बताई माता-पिता की 57 साल पुरानी प्रेम कहानी
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने माता-पिता की पहली मुलाकात और उनके संघर्षपूर्ण जीवन की प्रेरणादायक कहानी बताई. लारा ने अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उनकी पहली मुलाकात प्यार और फिर शादी का किस्सा बताया. पोस्ट की गई तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे माता-पिता की शादी को 57 साल पूरे हो गए हैं. वे दोनों तब मिले थे, जब मेरे पिता एक अधिकारी की पोस्ट पर कुछ समय के लिए चेन्नई (तब मद्रास) के एयरफोर्स बेस पर तैनात थे और मेरी मां उन दिनों एक आर्ट गैलरी में काम करती थीं. उस दौरान मेरी मम्मी को पिताजी जी के लिए एक पार्सल डिलीवरी करने के लिए कहा गया था. 

मनोरंजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके माता-पिता ने लगभग छह महीने तक मिलने-जुलने के बाद शादी कर ली. उन्होंने लिखा, "दोनों ने पहले मद्रास में एक ईसाई रीति से शादी की, फिर वे ट्रेन से जालंधर पहुंचे, जहां पिताजी के परिवार की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा विवाह संपन्न हुआ."

एक्ट्रेस ने माता-पिता के संघर्ष को बयां करते हुए बताया, "जब पिताजी युद्ध पर गए थे तो मां ने पूरे घर की जिम्मेदारी संभाली थी. जब पिताजी को दिल का दौरा पड़ा था तो मां एक महीने तक रोजाना हिंडन एयरफोर्स बेस से दिल्ली के आर्मी अस्पताल बस से जाती थीं ताकि पिता के साथ रह सकें और जब पिताजी 41 साल की उम्र में एयरफोर्स से रिटायर होकर अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रहे थे, तब मां ने नौकरी की और उनकी छोटी सी तनख्वाह से ही परिवार चला." बता दें कि अभिनेत्री के पिता, विंग कमांडर एल.के. दत्ता का निधन साल 2018 में 84 वर्ष की आयु में हो गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lara Dutta, Lara Dutta Father, Lara Dutta Parents, Lara Dutta Mother, Lara Dutta Father Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com