विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2022

'लाल सिंह चड्डा' का OTT पर जोरदार जलवा, नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर है आमिर खान की फिल्म

नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद से ही फिल्म इसकी टॉप 10 की फेहरिस्त में अपनी जगह बनाए हुए हैं. इस तरह बॉक्स ऑफिस पर नहीं OTT पर आमिर खान का जलवा कायम है.

'लाल सिंह चड्डा' का OTT पर जोरदार जलवा, नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर है आमिर खान की फिल्म
'लाल सिंह चड्ढा' की ओटीटी पर धूम
नई दिल्ली:

लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन दर्शकों ने आमिर खान की इस फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया था. फिल्म अब अक्तूबर में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद से ही फिल्म इसकी टॉप 10 की फेहरिस्त में अपनी जगह बनाए हुए हैं. लाल सिंह चड्ढा दुनिया के कई देशों की टॉप 10 फिल्मों की फेहरिस्त में जगह बना चुकी है. लेकिन यह नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर कायम है. इस तरह आमिर खान की फिल्म जो काम बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी वो ओटीटी पर कर रही है. (लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें)

अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, आमिर खान प्रोडक्शंस की लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान, करीना कपूर खान, मोना सिंह, नागा चैतन्य अक्किनेनी और मानव विज लीड रोल में हैं. लाल सिंह चड्ढा 6 अक्तूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की इस लिस्ट में पहले नंबर लाल सिंह चड्ढा, दूसरे पर दोबारा, तीसरे पर प्लान ए प्लान बी, चौथे पर लकियस्ट गर्ल अलाइव, पांचवें पर ओरू तेक्कन तालू केस, रंगा रंगा वैभवंगा, छठे पर साकिनी डाकिनी, सातवें पर दंगलुनरू, आठवें पर हिट: द फर्स्ट केस और आरआरआर हिंदी शामिल हैं. इस तरह टॉप 10 फिल्मों की यह फेहरिस्त काफी मजेदार है.

शाहरुख खान और गौरी खान बच्‍चों के साथ आए नजर

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laal Singh Chaddha, Laal Singh Chaddha On OTT, Laal Singh Chaddha OTT Netflix Weekly Top Ten Films List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com