विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2022

'कुछ कुछ होता है' के साइलेंट सरदार की लेटेस्ट फोटो देख उड़ गए फैन्स को होश, बोले- आपके आगे तो सब फेल...

टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक के नन्हे सितारों ने धूम मचा दी है. हिंदी सिनेमा में कई ऐसे छोटे कलाकार हैं जिसके स्टाइल और डायलॉग को बड़े-बड़े लोग भी अपनाते हैं. कुछ इन्हीं यादगार नन्हें सितारों की लिस्ट में हैं

'कुछ कुछ होता है' के साइलेंट सरदार की लेटेस्ट फोटो देख उड़ गए फैन्स को होश, बोले- आपके आगे तो सब फेल...
'कुछ कुछ होता है' के छोटे सरदार आज हो गए हैं हट्ठे-कट्ठे नौजवान
नई दिल्ली:

टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक के नन्हे सितारों ने धूम मचा दी है. हिंदी सिनेमा में कई ऐसे छोटे कलाकार हैं जिसके स्टाइल और डायलॉग को बड़े-बड़े लोग भी अपनाते हैं. कुछ इन्हीं यादगार नन्हें सितारों की लिस्ट में आते हैं कुछ-कुछ होता है के छोटे साइलेंट सरदार. आज भी लोग उनका डायलॉग 'तुस्सी जा रहे हो ?' लोगों की जुबान पर है. वहीं अब छोटे सरदार यानी कि परजान दस्तूर (Parzaan Dastur) की लेटेस्ट तस्वीर फैन्स को होश उड़ा रही है. उनकी तस्वीर देख  फैन्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर छाए हैं परजान 
परजान दस्तूर की हाल ही में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि नन्हें से दिखने वाले सरदार जी आज इतने बड़े हो गए हैं. खास बात तो ये है कि परजान शादी शुदा हैं. परनाज ने पिछले साल डेलना श्रॉफ से शादी की है. परजान की शादी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं. बता दें की परजान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं और आए दिनों फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

बड़ी फिल्मों में कर चुके हैं काम 
बता दें कि परजान दस्तूर ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें  लोकप्रियता छोटे सरदार से ही मिली थी. उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 'कुछ कुछ होता है' के अलावा वे 'कहो ना प्यार है' 'मोहब्बतें' 'जुबैदा, 'कभी खुशी कभी गम' 'हाथी का अंडा', 'हम तुम', 'सिकंदर' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. 


 

VIDEO: करण जौहर ने NDTV को बताया कि रणबीर कपूर उनके शो में क्यों नहीं होंगे? देखे पूरी बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuch Kuch Hota Hai, Shah Rukh Khan, Kajol, Tussi Ja Rahe Ho Tussi Na Jao, Parzaan Dastur, Parzaan Dastur Viral Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com