शाहरुख खान की मशहूर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए 23 साल होने वाले हैं. फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के बेटी अंजलि का रोल प्ले करने वाली सना सईद (Sana Saeed) ने अब अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं. पहली फोटो में वो 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर नजर आ रही हैं तो दूसरी फोटो में झलक दिखलाजा के सेट पर दिख रही हैं. दोनों तस्वीरों में वो शाहरुख खान संग दिखाई दे रही हैं. सना सईद लॉस एंजेलिस में रहती हैं और वहीं से उन्होंने तस्वीरों को शेयर किया है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सना सईद (Sana Saeed) ने शाहरुख खान संग तस्वीरों को शेयर कर लिखा है: "थैंक्यू. मैंने अपनी लाइफ में हजारों बार थैंक्यू कहा है. ज्यादातर समय मेरा मतलब कुछ हद तक होता है. कुछ समय होते हैं जब मैंने इसे कहा है और पूरे दिल से शब्दों के पीछे कृतज्ञता महसूस की है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी इस पल तक उन दो शब्दों का सही अर्थ समझा है. अब मुझे लगता है कि मुझे एक नए फ्रेज की आवश्यकता है क्योंकि इस स्थिति में थैंक्यू पर्याप्त नहीं है."
सना सईद (Sana Saeed) ने आगे लिखा: "जैसे कि कहा जाता है कि करण जौहर, धर्मा मूवी. "यह एक फिल्म नहीं है, यह एक इमोशन है" मैंने हजारों बार इसे महसूस किया है." सना सईद ने अपने पोस्ट में हैशटैग सेलिब्रेटिंग यू किड और कुछ कुछ होता है के 23 साल जोड़ा है. बता दें कि कुछ कुछ होता है फिल्म के अलावा सना सईद ने हर दिल जो प्यार करेगा और बादल जैसी फिल्मों में काम किया है. साल 2012 में वो करण जौहर की स्टूडेंट्स ऑफ द इयर में भी नजर आ चुकी हैं.
यह भी देखें: Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं