विज्ञापन

ना करोड़ों का होटल, ना हाईफाई सिक्योरिटी, एक्ट्रेस और उसके पति ने घर की छत पर दी शादी की पार्टी

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी हो चुकी है. शादी के अलावा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. लेकिन इस पार्टी में ऐसा खास क्या था?

ना करोड़ों का होटल, ना हाईफाई सिक्योरिटी, एक्ट्रेस और उसके पति ने घर की छत पर दी शादी की पार्टी
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की पार्टी क्यों हो रही वायरल?
Social Media
नई दिल्ली:

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी हो चुकी है और इस शादी के बाद हुई उनकी रिसेप्शन पार्टी चर्चा में है. आप सोच रहे होंगे कि चर्चा मोटे खर्च या शानदार वेन्यू की वजह से हो रही होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. ये चर्चा है इसलिए है क्योंकि इन्होंने ना तो पार्टी होस्ट करने के लिए कोई शानदार वेन्यू चुना और ना ही किसी डेस्टिनेशन पर जाकर लंबे तगड़े इंतजाम के साथ पार्टी की. दरअसल कऋतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी की पार्टी अपने घर की छत पर दी. 

घर की छत पर दी शादी की पार्टी

इस सेलेब कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इसी वजह से वायरल हो रही हैं. दरअसल इन्होंने किसी लंबे झमेले की जगह शादी की पार्टी अपने घर पर होस्ट करने का फैसला किया. इस पार्टी की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं और एक तस्वीर में तो आप दूल्हा-दुल्हन को अपनी सभी लेडी फ्रेंड्स के साथ छत पर पोज देते भी देख सकते हैं. इनके पीछे दूसरी बिल्डिंग भी नजर आ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स को ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, एक नॉर्मल शादी देखकर अच्छा लगा. कृतिका बहुत ही सुंदर लग रही हैं. ना कोई डार्क मेकअप ना ओवर लोडेड कपड़े और जूलरी.

क्या था पार्टी की थीम?

तस्वीरों से साफ है कि इस पार्टी की थीम व्हाइट और गोल्डन थी. सबसे अलग दुल्हन कृतिका कामरा एक रेड साड़ी पहनी हुई थी. इस पार्टी में कृतिका और गौरव के सभी दोस्त और करीबी शामिल थे. गौरव के क्रिकेट कनेक्शन के चलते युवराज सिंह, आशीष नेहरा समेत क्रिकेट की दुनिया के सितारे भी यहां पहुंचे.  

यह भी पढ़ें: मोनालिसा के माता-पिता जिस लड़के से करवा रहे थे शादी वो रिश्ते में था महाकुंभ वायरल गर्ल का भाई, वीडियो में सुनाई पूरी आपबीती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com