विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2022

'कोई...मिल गया' की नन्ही टीना बन गई है साउथ की सुपरस्टार, लेटेस्ट फोटो देखें कहेंगे 'वाउ'

'कोई...मिल गया' साल 2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म एलियन जादू पर बनी थी, और इस फिल्म में टीना नाम की नन्ही बच्ची भी थी जो अब साउथ की बड़ी सुपरस्टार बन गई हैं.

'कोई...मिल गया' की नन्ही टीना बन गई है साउथ की सुपरस्टार, लेटेस्ट फोटो देखें कहेंगे 'वाउ'
'कोई...मिल गया' की टीना बन गई है साउथ की सुपरस्टार
नई दिल्ली:

'कोई...मिल गया' साल 2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म एलियन जादू पर बनी थी, और फिल्म को बड़ों से लेकर बच्चों तक सबने खूब प्यार दिया था. Koi...Mil Gaya में टीना नाम की एक नन्ही लड़की थी, जिसके किरदार को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. यही टीना अब बड़ी हो गई है और साउथ सिनेमा की जानी मानी स्टार हैं. जी हां, यह टीना और कोई नहीं बल्कि Hansika Motwani हैं. जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी.

फ्लॉवर नहीं फायर है यह बच्चा, 'पुष्पा' से बिगाड़ दिया है बॉक्स ऑफिस का गणित- पहचाना क्या

184oqqt8

हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को हुआ. हंसिका ने सीरियल 'शका लका बूम-बूम' में चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कोई मिल गया' में भी नजर आई थी.

la6qppu

हंसिका ने महज 15 वर्ष की उम्र से ही तेलुगू फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद वो हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में भी दिखाई दीं थीं. जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी.

cej93uh

हंसिका मोटवानी ने तेलुगू फिल्मों में डेब्यू 'देसामुदुरू (2007)' से किया था. वह लोकप्रिय तेलुगू फिल्म 'कांतरी (2008)' और 'मस्का (2009)' में काम कर चुकी हैं.

ujcmccb

तमिल में भी हंसिका ने कई कामयाबी फिल्में दी हैं, जिसमें 'एंग्यम कधाल (2011)', 'वेलायुधम (2011)', 'ओरू काल ओरू कनादी (2012)', और 'सिंघम 2 (2013)' में भी नजर आ चुकी हैं. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके पांच प्रोजेक्ट लाइन में हैं जो तमिल और तेलुगू में हैं.

करिश्मा तन्ना का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, हल्दी सेरेमनी से हुई शुरुआत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansika Motwani, Hansika Motwani Koi Mil Gaya, Koi Mil Gaya, Hrithik Roshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com