विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2018

Kishore Kumar Death Anniversary: किशोर कुमार की याद में सुनें उनके गाए 10 सदाबहार गाने

किशोर कुमार (Kishore Kumar) हिंदी सिनेमा जगत की ऐसी हस्ती रहे हैं, जिनका हर कोई मुरीद रहा है. कोई उनकी गायकी का कायल है, तो कोई अदाकारी का.

Kishore Kumar Death Anniversary: किशोर कुमार की याद में सुनें उनके गाए 10 सदाबहार गाने
किशोर कुमार (फाइल फोटो)
  • किशोर कुमार की 31वीं पुण्यतिथि
  • सुने 10 सदाबहार गाने
  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन
नई दिल्ली: किशोर कुमार (Kishore Kumar) हिंदी सिनेमा जगत की ऐसी हस्ती रहे हैं, जिनका हर कोई मुरीद रहा है. कोई उनकी गायकी का कायल है, तो कोई अदाकारी का. यह कहना गलत नहीं होगा कि बीते जमाने के गायकों को आज की पीढ़ी लगभग बिसारती जा रही हैं. आज युवा पीढ़ी को तड़क-भड़क वाले 'फास्‍ट सांग' पसंद हैं, लेकिन किशोर दा इसके अपवाद हैं उनके नगमे आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं. उनकी आवाज अभी भी लोगों के दिलों पर राज करती है. मध्‍यप्रदेश के खंडवा में 4 अगस्त, 1929 को जन्मे किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास गांगुली था. उनके पिता कुंजीलाल गांगुली मशहूर वकील थे और बड़े भाई अशोक कुमार बॉलीवुड में एक स्थापित कलाकार थे. लेकिन अशोक कुमार किशोर कुमार को गायक नहीं अभिनेता बनाना चाहते थे.

आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने विनता नंदा के खिलाफ दर्ज की शिकायत, कही ये बात

किशोर कुमार ने अभिनेता के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ी लेकिन गायक के रूप में वह अधिक सफल हुए. उनका 13 अक्टूबर 1987 को  58 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आइए सुनते हैं उनके गाए 10 सदाबहार गाने...

सुने सॉन्ग-


सन 1958 में आई निर्देशक सत्येन बोस की फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में अशोक कुमार, किशोर कुमार, अनूप कुमार और मधुबाला मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म का गाना 'एक लड़की भीगी भागी सी' आज भी बहुत पसंद किया जाता है.

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार 'शोले' का 'ये दोस्ती' गाना किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया था. यह गाना आज भी उतना ही गाया जाता है जितना पहले गाया जाता था. साल 1978 में आई फिल्म 'घर' का रेखा और विनोद मेहरा पर फिल्माया गाना 'आपकी आंखों में कुछ' को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था.

MeToo: फराह खान ने भाई साजिद खान पर लगे बदसलूकी के आरोप पर कही ये बात

फिल्म 'अभिमान' में अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया 'मीत न मिला रे मन का' गाना. फिल्म 'खेल खेल में' का 'एक मैं और एक तू' गाना ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर फिल्माया गया था. साल 1965 में आई फिल्म 'तीन देवियां' में किशोर कुमार का गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' देव आनंद पर फिल्माया गया था. फिल्म 'कटी पतंग' में किशोर कुमार द्वारा गाया 'ये शाम मस्तानी' गाना आज भी प्यार में डूबे युवाओं के पसंदीदा गानों में से एक है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Kishore Kumar Death Anniversary, Kishore Kumar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com