विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2023

एक्टर की किडनैपिंग, 100 से ज्यादा लोगों का कत्ल, इस वजह से मारे दो हजार से ज्यादा हाथी- अब ओटीटी पर दिखेगी कहानी

दक्षिण भारत के कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की कहानी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस बार वीरप्पन की कहानी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा, जिसका नाम द हंट फोर वीरप्पन है. यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. जिसमें वीरप्पन की अनसुनी कहानी देखने को मिलेगी.

एक्टर की किडनैपिंग, 100 से ज्यादा लोगों का कत्ल, इस वजह से मारे दो हजार से ज्यादा हाथी- अब ओटीटी पर दिखेगी कहानी
साउथ के कुख्यात वीरप्पन की डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

दक्षिण भारत के कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की कहानी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस बार वीरप्पन की कहानी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा, जिसका नाम द हंट फोर वीरप्पन है. यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. जिसमें वीरप्पन की अनसुनी कहानी देखने को मिलेगी. 'द हंट फोर वीरप्पन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें कुख्यात चंदन तस्कर की जिंदगी के कई पहलू देखने को मिल रहे हैं. जिसका खौफ पूरे दक्षिण भारत में मौजूद था. इतना ही नहीं वीरप्पन ने 119 से ज्यादा की लोगों को मौत के घाट भी उतारा था. जिसमें से आधे पुलिस ऑफिसर और फॉरेस्ट अधिकारी थे. 

वीरप्पन पर चंद की तस्करी करने से लेकर 2000 से ज्यादा हाथियों का शिकार करने और उनके दांत की स्मगलिंग करने का आरोप है. वीरप्पन ने कन्नड़ फिल्म के मशहूर एक्टर राजकुमार तक को किडनैप किया था. उसने एक्टर का किडनैप साल 2000 में किया था. इसके अलावा वीरप्पन ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच. नागप्पा का भी किडनैप किया था. इसके अलावा वीरप्पन ने और भी कई अपराधों को अंजाम दिया था. जिसके बाद तमिलनाडू पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था. 

इस टास्क फोर्स ने ऑपरेशन कोकून के दहत वीरप्पन का मार गिराया था. डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए अवेडेशियस ओरिजिनल्स के निर्माता अपूर्व बख्शी ने कहा, 'वीरप्पन 90 के दशक का भारत में सबसे कुख्यात डाकू था, और उसकी कहानी अपने गहन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए आज भी प्रासंगिक है. जो लोग वीरप्पन के साथ और उनके खिलाफ थे, उसने जानकारी इकट्ठा कर हमने डॉक्यूमेंट्री बनाने की कोशिश की है.' चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज तमिल, अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज की जाएगी.

एक पूरी फिल्म को छूने से डर लगता था": गदर 2 पर सनी देओल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Hunt For Veerappan, Web Series The Hunt For Veerappan, Documentary The Hunt For Veerappan, Veerappan Documentary On Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com