विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2023

सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनका परिवार पहुंचा सूर्यगढ़ पैलेस, एक्टर की मां और भाई ने कियारा आडवाणी को बहू बनाने पर दिया ये रिएक्शन

राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके चलते कियारा आडवाणी पहले ही अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं. वहीं अब सिद्धार्थ और उनका परिवार भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है.

शादी के लिए कियारा आडवाणी के बाद पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा
नई दिल्ली:

Kiara Advani- Sidharth Malhotra Wedding: कियारा आडवाणी बीते दिन राजस्थान के जैसलमेर अपनी शादी के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ लड़की वाले यानी कियारा की पूरी फैमिली नजर आई थीं. वहीं अब एक्ट्रेस के बाद उनके होने वाले पति यानी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शादी के लिए अपने परिवार के साथ सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच गए हैं. इस दौरान वह ब्लैक लुक में नजर आए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जैसलमेर हवाईअड्डे से निकलकर अपनी फैमिली के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा सूर्यगढ़ पैलेस में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एयरपोर्ट पर वह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने एक काले रंग की स्वेटशर्ट, मैचिंग ट्राउज़र और सफ़ेद स्नीकर्स में दिखाई दिए. वहीं उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखने को मिली. इतना ही नहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय पैपराजी ने सिद्धार्थ की मां से कियारा के उनकी बहू बनने के बारे में पूछा. तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा "बहुत एक्साइटेड हैं." वहीं सिद्धार्थ के भाई ने भी रिएक्शन देते हुए कहा "हम सभी एक्साइटेड हैं."

बता दें, राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके चलते कियारा आडवाणी पहले ही अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी थी. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में विक्की कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा में नजर आईं थीं, जिसे ओटीटी पर फैंस का बेहद प्यार मिला था. जबकि रश्मिका मंदाना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू की चर्चा सुर्खियों में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Kiara Advani Wedding, Kiara Advani Sidharth Malhotra, Sidharth Malhotra Suryagadh, Sidharth Malhotra Wedding, Sidharth Malhotra And Family, Sidharth Malhotra With Family, Sidharth Malhotra Mother, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv News, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Ndtv News In Hindi, Bollywood News, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com