Indian Police Force Trailer: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स अमेजन प्राइम वीडियो स्पेशल फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर आ गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय का कॉप अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. वहीं सेलेब्स इस फिल्म पर रिएक्शन ना दें ऐसा हो नहीं सकता. इसी बीच पति की अपकमिंग फिल्म पर रिएक्शन देते हुए कियारा आडवाणी ने प्यार सा मैसेज इंस्टाग्राम स्टोरी पर ड्रॉप किया है, जिस पर फैंस की नजरें टिक जाएंगी. कियारा आडवाणी ने स्टोरी पर लिखा दिल्ली का लौंडा.
इस मैसेज के अलावा करण जौहर और अन्य सेलेब्स ने भी ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है.

दरअसल, बीते दिन 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि एक्शन एक्शन और एक्शन से भरपूर था. वहीं इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का कहना है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी चाहिए. वहीं कमेंट में फायर इमोजी की बहार लग गई है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें, रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के लिए काफी मशहूर हैं. साल 2021 में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी रिलीज हुई थी, जो कि दर्शकों को पसंद आई थी. इसके अलावा रणवीर सिंह की सिम्बा और अजय देवगन की सिंघम भी इसी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है. जबकि अब साल 2024 में सिंघम अगेन आने वाली हैं, जिसमें दीपिका पादकुोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं, जो कि देखने लायक होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं