विज्ञापन
This Article is From May 23, 2024

खेसारी लाल यादव का रंग दे बसंती से नया लुक हुआ रिलीज, लंबे सफेद बाल और कंधे पर रॉकेट लॉन्चर रखे नजर आए एक्टर

भोजपुरी की पैन इडिया फिल्म रंग दे बसंती 7 जून को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में खेसारी लाल यादव हैं और उनका एकदम अलग अंदाज देखने को मिल भी रहा है.

खेसारी लाल यादव का रंग दे बसंती से नया लुक हुआ रिलीज, लंबे सफेद बाल और कंधे पर रॉकेट लॉन्चर रखे नजर आए एक्टर
खेसारी लाल यादव की रंग दे बसंती का नया लुक रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी की पैन इडिया फिल्म रंग दे बसंती 7 जून को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में खेसारी लाल यादव हैं और उनका एकदम अलग अंदाज देखने को मिल भी रहा है. अब फिल्म से खेसारी लाल यादव एकदम नया लुक रिलीज कर दिया गया है. इस लुक में खेसारी लाल धमाकेदार अंदाज में दिख रहे हैं. साथ ही वह रॉकेट लांचर के साथ हैं. फिल्म में उनके कई शेड है, जिसको फिल्म रिलीज से पहले एक-एक करके रिवील किया जा रहा है. रंग दे बसंती फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं और फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है. खेसारी लाल यादव के इस लुक को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

खेसारी लाल यादव का नया लुक

रंग दे बसंती से खेसारी लाल यादव के लुक को लेकर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि यह भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म है और अब रिलीज को महज कुछ दिन बचे हैं. ऐसे में फिल्म का यह लुक दर्शकों को बेहद पसंद आएगा. हम फिल्म को बिग स्केल पर पूरी तैयारी के साथ रिलीज कर रहे हैं. मल्टीप्लेक्स में भी दर्शक इस फिल्म को देख पाएंगे. उन्होंने बताया कि हमारी फिल्म महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, दिल्ली, यूपी , पंजाब, उत्तराखंड, एम पी, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटका, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर और नेपाल में रिलीज होगी. खेसारी लाल यादव के सोशल मीडिया एकाउंट पर इस लुक पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

रंग दे बसंती का ट्रेलर

भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री रति पांडेय और डायना खान मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय और रितु चौहान हैं. फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है. संगीतकार ओम झा है. गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ  कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav New Look, Rang De Basanti, Khesari Lal Yadav Rang De Basanti, Bhojpuri Film Rang De Basanti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height