Toxic Movie star yash apeal to fans: साउथ के रॉकस्टार और 'केजीएफ' के जरिए देश-दुनिया में धूम मचाने वाले सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटिड मूवी टॉक्सिक आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर दर्शकों और फैंस के बीच जो दीवानगी है, वो किसी से छिपी नहीं है. इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके है. रिलीज से दो दिन पहले ही टॉक्सिक अकेले भारत में 6.41 लाख टिकट बिक चुके हैं. इनसे करीब ₹33 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है.लेकिन फैंस के इस क्रेज के बीच यश ने दर्शकों से एक ऐसी दिल छू लेने वाली और व्यावहारिक अपील की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.
टॉक्सिक स्टार यश ने फैंस से की अपील
अक्सर देखा गया है कि जब भी किसी बड़े सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होती है, तो सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दौरान फैंस की खुशी बेकाबू हो जाती है. और वह फिल्म के चंक को सोशल मीडिया पर अपने मोबाइल जरिए कैद करने लगते है. इसे लेकर स्टार यश ने फैंस से अपील की है. उन्होंने कहा कि दर्शक इस फिल्म को बिना किसी जानकारी के सीधे सिनेमाघरों में देखे.
उन्होंने इसे लेकर लिखा कि Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' हमारे लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस दुनिया का परिणाम है जिसमें हमने सालों तक अपना दिल, जुनून और भावनाएं दीं हैं. इसे आप तक लाने के लिए हमने फ्रेम-दर-फ्रेम, सीन-दर-सीन और हर छोटे-बड़े फैसले के साथ गढ़ा है. इस सफर में जुड़े हर टेक्नीशियन, कलाकार और क्रू सदस्य की यही चाहत रही है कि यह जब दर्शकों के सामने आए इसे उसी तरह महसूस करें, जैसा हमने इसे बनाते समय किया था. यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव है, जिसे बड़े पर्दे पर लोगों के साथ मिलकर देखने के लिए बनाया गया है.
थिएटर में मूवी देखने पर न करे ये काम
यश ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए फैंस का दिल से आभार जताया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों का यह उत्साह फिल्म के रोमांच और सरप्राइज को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए. यश ने अपील करते हुए कहा कि हमारी बस एक छोटी सी गुजारिश है कि इस सफर का मजा उसी तरह उठाएं, जैसा इसे महसूस करने के लिए बनाया गया है. प्लीज थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर न करें, न ही कहानी के अहम मोड़ या स्पॉइलर को रिलीज करें. दूसरों को भी इस कहानी का जादू उसी तरह महसूस करने दें, जैसा आपने किया है.
देखें Toxic का ट्रेलर
क्यों खास है 'टॉक्सिक'?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टॉक्सिक' एक एक्शन से भरपूर और थ्रिलर ड्रामा है. इस फिल्म में साउथ के सुपस्टार यश के अलावा बॉलीवुड की हार्टथ्रॉब कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत है. KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित,'KGF: Chapter 2' के बाद यह उनकी एक बड़ी थिएट्रिकल रिलीज़ है. यह गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फ़िल्म 26 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है.
आपके लिए और भी
रिलीज से एक दिन पहले 'Toxic' पर चली CBFC की कैंची, हिंदी वर्जन में किए गए कई बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं