विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

KGF के रॉकी की नन्ही परी है एक्सप्रेशंस क्वीन, देखें वायरल Video

यश (Yash) अपनी फिल्म 'केजीएफ (KGF)' से बॉक्स ऑफिस से लेकर अपने फैन्स के दिलों तक जहां दस्तक दे चुके हैं. यश के एक्सप्रेशंस और एक्शन उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं. लेकिन यश की नन्ही बिटिया आयरा भी किन्हीं मायनों में अपने पापा से कम नहीं हैं.

KGF के रॉकी की नन्ही परी है एक्सप्रेशंस क्वीन, देखें वायरल Video
यश की बेटी आयरा के वीडियो हुए वायरल
  • केजीएफ स्टार हैं यश
  • नन्ही बिटिया के वीडियो होते हैं वायरल
  • क्यूटनेस से जीत लेती हैं दिल
नई दिल्ली:

'रॉकिंग स्टार' यश (Yash) अपनी फिल्म 'केजीएफ (KGF)' से बॉक्स ऑफिस से लेकर अपने फैन्स के दिलों तक जहां दस्तक दे चुके हैं. यश के एक्सप्रेशंस और एक्शन उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं. लेकिन यश की नन्ही बिटिया आयरा भी किन्हीं मायनों में अपने पापा से कम नहीं हैं. नन्ही आयरा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इन वीडियो में यश और राधिका पंडित की बिटिया आयरा के एक्सप्रेशंस कमाल के थे और उनके क्यूट अंदाज ने भी फैन्स का खूब दिल जीता. आयरा के यह वीडियो खूब पसंद किए गए और यश ने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया.

 
'केजीएफ (KGF)' से 'रॉकिंग स्टार' यश (Yash)को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. इस साल यश और उनकी बिटिया से जुड़ी उस समय खबर आई थी जब वह अपनी बेटी का दर्द देखकर फूट-फूटकर रोने लगे थे. दरअसल, उस समय यश और राधिका ने आयरा के कान छिदवाए थे. कान छिदवाते वक्त आयरा दर्द से रोने लगी थीं जिसे देख यश भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे और वो भी बेटी के दर्द को देखकर रोने लगे थे. इस बात की जानकारी केजीएफ के सुपरस्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी थी. 

'केजीएफ (KGF)' में यश की जिंदगी की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. फिल्म की 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में यश ने रॉकी का किरदार निभाया था जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है. वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो यश जल्द ही 'केजीएफ' का पार्ट 2 भी लेकर आने वाले हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है और उनके फैन्स को खूब पसंद भी आया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KGF 2, Yash And Radhika Daughter, Yash Daughter Ayra, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com