विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2022

लेट आने पर KGF 2 फेम यश पर भड़की मीडिया, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब लोग बोले- ये शाहरुख-सलमान नहीं है...Video 

केजीएफ 2 के हीरो यश हाल ही में हुए एक प्रेस मीट के लिए डेढ़ घंटे लेट हो गए और जब वे आए तो उन्हें मीडिया की नाराजगी झेलनी पड़ी. पर अपने व्यवहार से यश ने लोगों का दिल जीत लिया.

लेट आने पर KGF 2 फेम यश पर भड़की मीडिया, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब लोग बोले- ये शाहरुख-सलमान नहीं है...Video 
केजीएफ 2 स्टार यश का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

साउथ की अगली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है. RRR की सफलता के बाद लोगों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं और वे इसका बेसब्री से रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के स्टार कास्ट इन दिनों जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. वे अलग-अलग शहरों और इवेंट्स में अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. इसी दौरान फिल्म के हीरो यश आंध्र प्रदेश अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे. हालांकि प्रेस मीट के लिए एक्टर डेढ़ घंटे लेट हो गए और जब वे आए तो उन्हें मीडिया की नाराजगी झेलनी पड़ी. पर अपने व्यवहार से यश ने लोगों का दिल जीत लिया. 

इस इवेंट का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जर्नलिस्ट एक्टर से सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक पत्रकार ने यश से उनके लेट आने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रेस का टाइम 11 बजे था, लेकिन अभी 12.30 हो गए हैं. हम सभी जर्नलिस्ट पिछले डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में यश ने मौके की नजाकत को भांपते हुए बड़े ही विनम्र तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा, "एक्सट्रीमली सॉरी सर. मुझे पता नहीं था. मुझे जहां जाने को कहा जा रहा है, वहां मैं जा रहा हूं. अगर प्रोग्राम डिले हो गया तो मैं दिल से माफी मांगता हूं".

यश आगे कहते हैं, "मैं समय की अहमियत समझता हूं. चूंकि हम प्राइवेट जेट्स ले रहे हैं, जिसके टेक ऑफ और लैंडिंग में थोड़ा समय लग जाता है. आप सभी को इंतजार करना इसके लिए माफी चाहता हूं". इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ये शाहरुख-सलमान नहीं है जो अपनी गलती होने पर भी अकड़ दिखाए. वी लव यू यश". 

ये भी देखें: जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने NDTV को बताया अपनी शादी का प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash, Yash Kgf 2, Kgf Chapter 2, Kgf Chapter 2 Release Date, Yash Video, Yash Viral Video, Media Angry On Yash, Journalist Upset With Yash, Yash Angry Video, Yash Kgf 2 Promotion, Yash Instagram, Yash News, Raveena Tandon, Sanjay Dutt, South Popular Hero Yash, Reporters Angry On Yash, Kgf 2 Star Cast 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com