- 2003 में रिलीज हुई थी कैटरीना की पहली फिल्म
- उस समय 20 साल की थीं कैटरीना कैफ
- बूम थी कैटरीना कैफ की पहली फिल्म
कैटरीना कैफ के करियर की पहली मूवी 20 साल पहले आज ही के दिन यानी 19 सितंबर, 2003 को रिलीज हुई थी. बूम नाम की इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सुपरमॉडल मधु सप्रे और पद्मलक्ष्मी भी नजर आई थीं. ब्लैक कॉमेडी फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने बनाया था. फिल्मों को उसके बेबाक तेवर के लिए पहचाना गया था, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. कैटरीना कैफ की यह फिल्म उस समय आई थी जब वह 20 साल की थीं. इस फिल्म में कैटरीना ने मॉडल रीना कैफ का किरदार निभाया था.
बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ पहली पसंद नहीं थई. उनसे पहले मॉडल मेघना रेड्डी को चुना गया था. लेकिन आखिरी समय में उनका नाम सामने आया और उन्हें चुन लिया गया. फिल्म की कहानी फैशन जगत और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन को लेकर थी. हालांकि कमजोर कहानी और डायरेक्शन की वजह से फिल्म कुछ खास करिश्मा नहीं कर सकी. बूम में अमिताभ बच्चन ने बड़े मियां, गुलशन ग्रोवर ने मीडियम मियां और जैकी श्रॉफ ने छोटे मियां का किरदार निभाया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैटरीना कैफ की 2003 की बूम के बाद तेलुगू फिल्म मलिश्वरी में नजर आई थीं. 2005 कैटरीना कैफ के लिए टर्निंग पॉइंट रहा. इस साल उनकी तीन फिल्में नजर हुईं. एक तेलुगू थी और बाकी दो सरकार तथा मैंने प्यार क्यूं किया थीं. दोनों को फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कैटरीना का करियर चल निकला. 2007 में उनकी चार फिल्में आई थीं और चारों ही हिट रही थीं. इन फिल्मों में नमस्ते लंदन, अपने, पार्टनर और वेलकम शामिल हैं. इस तरह कैटरीना कैफ का करियर ऐसा पटरी पर बैठा की उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं