विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

कैटरीना और विक्की का पुराना वीडियो आया सामने तो फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कैटरीना और विक्की का पुराना वीडियो आया सामने तो फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आज आखिरकार हो रही है. फैन्स को दोनों की शादी का काफी दिनों से इंतजार था. हालांकि कैटरीना और विक्की की शादी काफी सिक्यूरिटी में हो रही है, लेकिन फैन्स इस शादी के बारे में छोटी से बड़ी डिटेल्स जानने को बेकरार हैं. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी देखने को मिले हैं. अब ऐसे मे एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा विक्की कौशल को स्पीचलेस कर देते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन्स अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ये वीडियो तब का है, जब कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा' में विक्की कौशल मेहमान बनकर पहुंचे थे.

विक्की कौशल के इस वीडियो को एक फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल ऑडियंस के सवाल विक्की से पूछ रहे हैं. कपिल कहते हैं, ‘आजकल बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि आपको कैट पसंद है'. कपिल का यह सवाल सुनने के बाद विक्की ब्लश करते हैं और हंसने लगते हैं. दरअसल, कपिल का इशारा ‘कैट' से कैटरीना कैफ की तरफ था, जिन्हें इन दिनों एक्टर डेट कर रहे हैं. कपिल के सवाल का जवाब देते हुए विक्की कहते हैं कि ये काफी हॉरर सवाल था.

बता दें, कल कैटरीना और विक्की की संगीत सेरेमनी थी. इसे लेकर यह जानकारी सामने आई है कि कैटरीना ने अपने संगीत पर गुलाबी रंग का लहंगा पहना था. वहीं, विक्की कौशल ने जो शेरवानी पहनी थी, उस पर गुलाब बने हुए थे. इसके साथ ही इस खास मौके पर जो केक तैयार किया गया था, उसकी कीमत 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत पर दूल्हा दुल्हन के साथ परिवारवाले भी जमकर थिरके थे.

ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के वेन्यू का रात में कुछ ऐसा होता है शानदार नजारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Vickat Wedding, Vickat Wedding Video, Katrina Kaif Wedding Video, Katrina Kaif Wedding Exclusive Video, Katrina Vicky Wedding, Katrina Kaif Wedding, Vicky Kaushal Wedding, Katrina Kaif Vicky Kaushal, Katrina Kaif Wikipedia, Katrina Kaif Family, Vicky Kaushal Family, Vickat KI Shaadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com