बॉलीवुड के कई जाने-माने नामों के बाद अब कटरीना कैफ का पुतला भी दिखेगा लंदन के मैडम टुस्साड्स म्यूज़ियम में। कटरीना का मोम का यह पुतला एक डांस की मुद्रा में होगा। मैडम टुस्साड्स से करीबन 20 लोगों की टीम हाल ही में कटरीना के पुतले का माप लेने के लिए उनसे मुंबई में मिली थी। इस मोम के पुतले की कीमत लगभग 150,000 पाउंड आंकी जा रही है और इस पुतले को मार्च 2015 में म्यूज़ियम में रखने की बात की जा रही है।
कटरीना का मोम का यह पुतला किस तरह के कपड़े पहनेगा इस पर भी सोच विचार किया जा रहा है। ज़ाहिर सी बात है कि कटरीना के फैन्स के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है और कटरीना खुद अपने पुतले के लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं। यह मौका कैफ परिवार के इसलिए भी बड़ा क्योंकि परिवार लंदन में ही रहता है और इस म्यूज़ियम में पुतला लगना बहुत गर्व की बात है।
कटरीना से पहले मैडम टुस्साडस म्यूज़ियम में बिग बी, सलमान ख़ान, शाहरुख ख़ान, ऐशवर्या रॉय, करीना कपूर जैसी बड़ी हस्तियों के पुतले भी हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं