विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2021

शादी से पहले सामने आया कैटरीना कैफ का टपोरी अंदाज, स्टाइल में जैकेट घुमाकर खूब किया था नागिन डांस, देखें Video

कैटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्हें नागिन डांस करते हुए भी देखा जा सकता है.

शादी से पहले सामने आया कैटरीना कैफ का टपोरी अंदाज, स्टाइल में जैकेट घुमाकर खूब किया था नागिन डांस, देखें Video
कैटरीना कैफ का टपोरी डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. कैटरीना की शादी से जुड़ी हर एक छोटी सी छोटी अपडेट के बारे में जानने के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं. इस समय कैटरीना और विक्की से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में कैटरीना का एक वीडियो अब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वे जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्हें दोनों हाथ ऊपर उठाकर नागिन डांस करते हुए भी देखा जा सकता है.

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी पुराना है. यह वीडियो तब का है जब कैटरीना अपनी फिल्म ‘बार बार देखो' का प्रमोशन करने रेडियो सिटी के ऑफिस पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे. एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना अपनी जैकेट निकालकर और उसे घुमाकर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काला चश्मा गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. वहीं दूसरी वीडियो में वे नागिन डांस करते हुए भी देखी जा सकती हैं. पंजाबी बीट पर कैटरीना का ये टपोरी अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है.

बता दें, कैटरीना कैफ जल्द ही विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. दोनों के घरों पर मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है. अब फैन्स तो बस दोनों की शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी देखें: बिग बॉसः VIP की तानाशाही से घर में फैली अशांती, देवोलीना ने दिखाए तीखे तेवर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Wedding, Vicky Kaushal, Vicky Kaushal Wedding, Vicky Kaushal Wikipedia, Katrina Kaif Wikipedia, Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding, Katrina Kaif News, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Dance Video, Katrina Kaif Tapori Dance, Katrina Kaif Throwback Video, Katrina Kaif Unseen Video, Katrina Kaif And Vicky Kaushal, Vickat Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com