विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

सलमान खान की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ ने नहीं की शिरकत, अब यह वजह आई सामने

सलमान खान की ईद पार्टी में कई सेलेब्स नजर आए, लेकिन कभी उनके बेहद क्लोज रही कैटरीना कैफ पार्टी में नहीं आईं.

सलमान खान की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ ने नहीं की शिरकत, अब यह वजह आई सामने
सलमान की पार्टी में नहीं आई कैटरीना
नई दिल्ली:

सलमान खान ने ईद पर शानदार पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. 3 साल बाद सलमान ने इतनी बड़ी पार्टी दी. यह पार्टी उन्होंने अपनी छोटी बहन अर्पिता खान के घर पर होस्ट की. लेकिन इस पार्टी में उनकी खास दोस्त कैटरीना कैफ नहीं दिखीं, जबकि हर बार वह सलमान की पार्टी की रौनक हुआ करती थीं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि उन्हें बुलाया नहीं गया या वो आई ही नहीं. कैटरीना सलमान की बहन अर्पिता के भी काफी क्लोज हैं. पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शहनाज़ गिल और कई सेलेब्स नजर आए.  

बता दें कि कैटरीना ने हाल ही में एक्टर विक्की कौशल से शादी की है. हालांकि ये सभी जानते हैं कि वह कुछ साल पहले तक सलमान के काफी क्लोज थीं. दोनों फिलहाल टाइगर फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म में साथ काम कर रहे हैं.  फिल्म अप्रैल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  

 एक रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना अर्पिता की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और सलमान फैमिली के भी काफी क्लोज थी, लेकिन अब वह इस फैमिली के क्लोज नहीं रह गई हैं. माना जा रहा है कि यही कारण है कि वह ईद पार्टी में शामिल नहीं हुईं. 

 एक दूसरे रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर हैं, ऐसे में वह ईद पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें इन्वाइट किया गया था, लेकिन वह नहीं आ सकीं. वह दिल्ली में अपने पति विक्की कौशल के साथ हैं, वह वहां अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक-दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते.  

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid, Eid Celebrations, Eid 2022, Salman Khan Eid Mubarak, Salman Khan Eid Party, Salman Khan Eid Gifts To Fans, Katrina Kaif, Katrina Kaif Films, Katrina Kaif Actress, Katrina Kaif Films, Katrina Kaif Images, Katrina Kaif Maldives, Katrina Kaif Instagram, Katrina Kaif News, Katrina Kaif Salman Khan, Katrina Kaif Salman Khan Dance Video, Katrina Kaif Salman Khan Romance, Salman Khan Katrina Kaif, Salman Khan Katrina Kaif Latest News, Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3, Salman Khan Katrina Kaif Viral Video, Salman Khan Ka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com