विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

Vicky Kaushal को एयरपोर्ट छोड़ने आईं Katrina Kaif, वीडियो देख फैन्स बोले- नजर न लगे

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. विक्की कौशल ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, दोनों का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

विक्की को एयरपोर्ट छोड़ने आईं कैटरीना कैफ
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. विक्की कौशल ने जहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं कैटरीना कैफ ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में नजर आई थीं. लेकिन स्टार जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें कैटरीना, विक्की को एयरपोर्ट छोड़ने आई हैं. इस जोड़ी की जमकर तारीफ हो रही है और इस वीडियो पर कमेंट भी जमकर आ रहे हैं.

इस वीडियो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को ट्विनिंग करते हुए भी देखा जा सकता है. दोनों एक जैसे ही रंग के कपड़े पहने हुए हैं. यही नहीं, फैन्स दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कार के अंदर भी चेहरे पर मास्क लगा रखे हैं. हालांकि कई फैन्स चाह रहे हैं कि वह अपनी शादी की और भी फोटो उनके साथ शेयर करें. कुछ फैन्स तो कह रहे हैं कि उन्हें नजर न लगे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों में फोन भूत, मेरी क्रिसमस और सलमान खान के साथ टाइगर 3 शामिल हैं. वहीं विक्की कौशल इन दिनों इंदौर में अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि फैन्स को कैटरीना और विक्की को एक ही फिल्म में देखने की चाहत है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif Video, Vicky Kaushal Video, Katrina Vicky Wedding, Katrina Vicky Video. Katrina Kaif Instagram, Vicky Kaushal Instagram, Vicky Kaushal Wikipedia, Katrina Kaif Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com