विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2021

‘टिप टिप बरसा पानी’ में रवीना से भारी पड़ीं कैटरीना कैफ की अदाएं, फैन्स बोले- पहली बार ओरिजिनल से भी बेस्ट...

गाने में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. जिस तरह से कैटरीना ने अपनी कातिलाना अदाएं दिखाई हैं, उसे देख फैन्स के पसीने छूट गए हैं.

‘टिप टिप बरसा पानी’ में रवीना से भारी पड़ीं कैटरीना कैफ की अदाएं, फैन्स बोले- पहली बार ओरिजिनल से भी बेस्ट...
कैटरीना कैफ फोटो
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी बीते 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले ही दिन 26 करोड़ की बंपर ओपनिंग की है. फिल्म का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी' को कुछ देर पहले यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिस पर लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं. गाने में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. जिस तरह से कैटरीना ने अपनी कातिलाना अदाएं दिखाई हैं, उसे देख फैन्स के पसीने छूट गए हैं.

Sooryavanshi Box Office Collection Day 2: 'सूर्यवंशी' 2 दिन में 50 करोड़ के पार, विदेश में भी धूम

गौरतलब है कि गाने को ओरिजिनल में रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है, जो कि ऑल टाइम सुपरहिट है. ऐसे में इस गाने की ओरिजिनालिटी को बरकरार रखना अपने आप में एक चैलेंज था और कैटरीना इस चैलेंज में पूरी तरह खरी उतरी हैं. इस गाने पर लोग जिस तरह से रिस्पांस दे रहे हैं उसे देख यही कहा जा सकता है कि कैटरीना ने अपनी अदाओं से यकीनन रवीना टंडन को कड़ी टक्कर दी है. पानी में भीगती हुई कैट बहुत सेंसुअस लग रही हैं.

एक यूजर ने इस रीमिक्स वर्जन पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘रवीना बेस्ट हैं लेकिन कैटरीना ने पूरा इंसाफ किया है'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘पहला रीमिक्स जो पसंद आया'. वहीं कुछ यूजर्स इस गाने को ओरिजिनल से भी बेस्ट बता रहे हैं. गौरतलब है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को देशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है. 

Sooryavanshi Review: मसाला एंटरटेनर है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Katrina Kaif, Katrina Kaif Tip Tip Barsa Paani, Sooryavanshi, Sooryavanshi Songs, Akshay Kumar, Tip Tip Barsa Paani Song, Katrina Kaif Latest Song, Katrina Kaif Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com