विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

Kathua Rape Case: इन एक्ट्रेस का यूं फूटा गुस्सा, लिखा- मैं हिंदुस्तान हूं. मैं शर्मिंदा हूं...लानत है हम पर...

कठुआ में बच्ची के साथ हुए बलात्कार को लेकर हर ओर गुस्सा है. ऐसे में बॉलीवुड भी सोशल मीडिया के जरिये अपने गुस्से का इजहार कर रहा है. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और हुमा कुरैशी ने भी कुछ ऐसा ही किया है.

Kathua Rape Case: इन एक्ट्रेस का यूं फूटा गुस्सा, लिखा- मैं हिंदुस्तान हूं. मैं शर्मिंदा हूं...लानत है हम पर...
कठुआ रेप केसः स्वरा भास्कर और हुमा कुरैशी
  • सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा
  • सामाजिक मसलों पर मुखर रहती हैं स्वरा
  • हुमा कुरैशी ने भी उठाई आवाज
नई दिल्ली: कठुआ में बच्ची के साथ हुए बलात्कार को लेकर हर ओर गुस्सा है. ऐसे में बॉलीवुड भी सोशल मीडिया के जरिये अपने गुस्से का इजहार कर रहा है. बॉलीवुड का प्रत्येक दिग्गज कलाकार इस मामले को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर दे रहा है. अकसर सामाजिक मसलों पर मुखर रहने वाली स्वरा भास्कर और हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर प्लेकार्ड के साथ अपनी तस्वीरें डाली हैं, जिसमें वे कठुआ रेप केस पर अपने गुस्से का इजहार कर रही हैं. यही नहीं उन्नाव रेप केस की वे बात कर रही हैं.

Kathua Rape Case: बॉलीवुड सितारों को आया गुस्सा, ट्विकंल खन्ना ने लिखा, 'मैं गुस्से में हूं...'

दोनों के हाथ में प्लेकार्ड है और इस पर लिखा हैः "मैं हिंदुस्तान हूं. मैं शर्मिंदा हूं. पीड़िता के लिए न्याय की दरकार. 8 साल की बच्ची का गैंगरेप! हत्या! 'देवी'-स्थान यानी मंदिर!!! कठुआ." स्वरा भास्कर ने इसके अलावा लिखा है, 'कठुआ, उन्नाव भी तो है, लानत है हम पर! चुप्पी तोड़ो और कुछ करके दिखाओ.' हुमा कुरैशी ने भी कुछ इसी तरह गुस्से का इजहार किया है. स्वरा भास्कर तो वैसे भी सच और बेबाक बोलने के लिए सोशल मीडिया पर काफी पहचानी जाती हैं. तस्वीर में उनकी आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है.

कठुआ रेप केस: मेनका गांधी करेंगी मांग, बच्चों से रेप पर मिले मौत की सजा

यह घटना कठुआ की है. जहां आठ वर्षीया बच्ची मवेशी चराने गई थी, जिसे अगवा कर लिया गया और इसके ठीक एक हफ्ते बाद 17 जनवरी को बच्ची का शव कठुआ जिले के रसाना गांव के जंगल में मिला. बताया जा रहा है कि बच्ची को मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया था और इस दौरान बच्ची को भूखा रखा गया और नशीली दवाइयां खिलाकर उसका कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई.

Video: रेप की घटनाओं के विरोध में इंडिया गेट पर राहुल गांधी का कैंडल मार्च



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kathua Rape Case, Swara Bhaskar, Huma Qureshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com