विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2019

लड़की को घूर-घूर कर देख रहे थे कार्तिक आर्यन, उसे आया गुस्सा और फिर...देखें Video

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

लड़की को घूर-घूर कर देख रहे थे कार्तिक आर्यन, उसे आया गुस्सा और फिर...देखें Video
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का वीडियो हुआ वायरल
  • कार्तिक आर्यन का वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो में लड़की को घूर रहे हैं कार्तिक आर्यन
  • खूब देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने वीडियो फैन्स के लिए शेयर करते हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है. कार्तिक आर्यन ने इस बार अपना टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उनका यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Video) के इस फनी वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार इंस्टाग्राम पर देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है.

'द कपिल शर्मा शो' नहीं बल्कि इस कार्यक्रम में हुई गुत्थी की एंट्री, कदम रखते ही मचाया धमाल- देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो आंखों में चश्मा पहने एक लड़की को घूर रहे थे. लड़की इस बात से परेशान होकर कार्तिक आर्यन के पास जाती है, लेकिन तभी वहां खड़ा शख्स लड़की को बताता है कि वो देख नहीं सकता. कार्तिक आर्यन का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सलमान खान ने की मेकअप आर्टिस्ट के बेटे की शादी में एंट्री, भाईजान के आते ही यूं मचा धमाल- देखें Video

बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी हैं. वहीं, कार्तिक आर्यन की इसके बाद फिल्म 'लव आज कल 2' आनी है, जिसमें उनके साथ सारा अली खान होंगी. यही नहीं, कार्तिक आर्यन जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' भी कर रहे हैं. इस तरह कार्तिक आर्यन आने वाले समय में फिल्मों के मामले में कई बड़े धमाल करने वाले हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Video, Kartik Aaryan Stare Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com