विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2022

कार्तिक आर्यन ने शेयर कीं वेकेशन की शानदार पिक्स, विदेश में यूं गाया 'अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो' गाना

प्रमोशन की थकान मिटाने और कुछ पल सुकून के बिताने कार्तिक यूरोप पहुंच गए हैं, जहां उन्हें जमकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है

कार्तिक आर्यन ने शेयर कीं वेकेशन की शानदार पिक्स, विदेश में यूं गाया 'अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो' गाना
कार्तिक आर्यन ने शेयर कीं यूरोप वेकेशन की फोटोज
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद वेकेशन पर निकल पड़े हैं. भूल भुलैया 2 की सफलता ने कार्तिक आर्यन को जो खुशी दी है, वो खुशी उनके वेकेशन पर साफ देखी जा सकती है. फिल्म जब रिलीज होने को थी, तब कार्तिक आर्यन ने इसके प्रमोशन में दिन-रात एक कर दिया था. वहीं, अब प्रमोशन की थकान मिटाने और कुछ पल सुकून के बिताने कार्तिक यूरोप पहुंच गए हैं, जहां उन्हें जमकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. कार्तिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर वेकेशन की कुछ फोटोज को शेयर किया है, जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं.

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूरोप वेकेशन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जो इस समय जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों की इस सीरीज में कार्तिक आर्यन कभी गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कभी सेल्फी लेते. कार्तिक ने एक के बाद एक वीडियो समेत कुल 10 तस्वीरें शेयर की हैं. एक वीडियो में तो वे नसीरुद्दीन शाह के गाने 'अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो' को गाते हुए नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "मैंने रियलाइज कर लिया है कि मैं वेकेशन पर बिजीएस्ट हूं". 

कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर फैन्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. पोस्ट को डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स आए हैं. एक यूजर ने कार्तिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "हॉलीडेज एन्जॉय करो". तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "अरे अरे इतनी रात को". वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, "बॉलीवुड का नया फ्यूचर- कार्तिक आर्यन". 

VIDEO: शाहरुख खान और बेटे अबराम ने प्रशंसकों को दी बकरीद की बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Photos, Kartik Aaryan Europe Vacation Pics, Bhool Bhulaiyaa 2, Kartik Aaryan Instagram, Kartik Aaryan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com