विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2021

कार्तिक आर्यन को छोटी बच्ची के डांस ने किया इम्प्रेस, एक्टर ने Video शेयर कर कही ये बात

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे 5-6 साल की एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में बच्ची कार्तिक के गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है.

कार्तिक आर्यन को छोटी बच्ची के डांस ने किया इम्प्रेस, एक्टर ने Video शेयर कर कही ये बात
कार्तिक आर्यन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे किसी ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ नजर नहीं आ रहे हैं और न ही किसी धमाकेदार डांस नंबर पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो में कार्तिक नजर आ रहे हैं 5-6 साल की एक छोटी सी बच्ची के साथ. वीडियो में कार्तिक के चेहरे पर स्माइल साफ नजर आ रही है और कार्तिक इस मोमेंट को खूब एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने अपने कैप्शन में भी लिखा कि इन छोटे-छोटे लम्हों से आप खुद को खुशनसीब महसूस करते हैं. वीडियो में कार्तिक की ही फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना 'तेरा यार हूं मैं' बैकग्राउंड में बज रहा है.

इस वीडियो में कार्तिक एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं, जो उनके सामने डांस करती हुई दिखाई दे रही है और कार्तिक उसके बगल में खड़े होकर स्माइल कर रहे हैं. कार्तिक ने राउंड नेक व्हाइट टी-शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहन रखी है. जींस के साथ उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट्स शूज पहने हैं, जो उन्हें शानदार कैजुअल लुक दे रहे हैं. 


कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी अगली फिल्म फ्रेडी (Freddy) में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में उनके साथ अलाया एफ (Alaya F) भी दिखाई देंगी. कार्तिक ने हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी और लंबे समय से फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर सामने आ रही रूमर्स पर विराम लगा दिया था. फिल्म की लीड एक्ट्रेस अलाया एफ ने कार्तिक की इस पोस्ट पर कमेंट किया था और पूछा था कि उन्होंने यह पोस्ट करने का फैसला कब किया. सवाल के साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में लगाए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Video, Little Girl Dancing Video, Cute Girl Dancing Video, Kartik Aaryan Viral Video, Kartik Aaryan Freddy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com