कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी लड़कियों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है. कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने को लड़कियां बेताब रहती हैं. इतना ही नहीं, लड़कियों के बीच कार्तिक इतने फेमस हैं कि वे उनसे मिलने उनके घर तक पहुंच जाती हैं. हालांकि एक्टर भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं और उनके साथ जमकर सेल्फी खिंचवाते हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वे ब्लश करने लगे.
दरअसल, कार्तिक आर्यन जब एयरपोर्ट से निकल रहे थे तो दो लड़कियां उन्हें फॉलो करते हुए उनके पीछे आ गईं. दोनों के हाथ में गुलाब था और वे इसे अपने फेवरेट एक्टर को देना चाहती थीं. बस फिर क्या था! कार्तिक ने भी खुशी-खुशी गुलाब ले लिया. इतना ही नहीं, कार्तिक ने लड़कियों से बात भी की. इस दौरान एक्टर पैपराजी के सामने ब्लश करते हुए भी नजर आए. कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिसियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें, कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "इसे कहते हैं प्लांड पीआर", तो एक अन्य ने लिखा है, "कार्तिक तो ले भी नहीं रहा था. कैमरा देखकर ले लिया". वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "ये कितना स्वीट है यार". गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक आर्यन अपने दोस्तों के साथ गोवा में वेकेशन मनाने पहुंचे थे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी. इन तस्वीरों को कार्तिक के फैन्स ने खूब पसंद किया था.
ये भी देखें: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं