विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2023

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन का 'शहजादा' का सॉन्ग 'मेरे सवाल का' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' का नया सॉन्ग रिलीज हो गया है, 'मेरे सवाल का' गाने में कार्तिक और कृति दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन का 'शहजादा' का सॉन्ग 'मेरे सवाल का' हुआ रिलीज, देखें वीडियो
शहजादा का नया सॉन्ग रिलीज

'शहजादा' के निर्माताओं ने फिल्म से एक सिजलिंग रोमांटिक ट्रैक आउट किया है. दो जोशीले गानों 'छेड़खानियां' और 'मुंडा सोना हूं मैं' के बाद, निर्माता अब एक नया ट्रैक 'मेरे सवाल का' लेकर आए हैं, जो रोमांस से भरपूर है. इस गाने में कार्तिक आर्यन कृति सेनन के साथ रोमांस कर रहे हैं. दिल्ली की पृष्ठभूमि में सेट, 'मेरे सवाल का' श्लोका लाल द्वारा लिखा गया है, प्रीतम ने इसका म्यूजिक दिया है और शशवत सिंह तथा शाल्मली खोलगड़े ने इस गाने को गाया है. 

'शहजादा' का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है. फिल्म को भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन ने निर्मित किया है. 17 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. हालांकि पहले फिल्म को 10 फरवरी को रिलीज होना था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mere Sawaal Ka Song, Shehzada, Shehzada Song, Shehzada New Song, Kartik Aaryan, Kriti Sanon, Manisha Koirala, Paresh Rawal, Ronit Roy, NDTV Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com