विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2023

18 साल की उम्र में अब ऐसी दिखने लगी हैं करिश्मा कपूर की बेटी समायरा, खूबसूरती में दे रही हैं मां और मौसी करीना को टक्कर

समायरा के जन्मदिन पर मासी करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया और नई उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं भी दी. करीना ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर के साथ समायरा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

18 साल की उम्र में अब ऐसी दिखने लगी हैं करिश्मा कपूर की बेटी समायरा, खूबसूरती में दे रही हैं मां और मौसी करीना को टक्कर
खूबसूरती में मां और मौसी करीना को टक्कर दे रही हैं करिश्मा कपूर की बेटी समायरा
नई दिल्ली:

90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर की बेटी समायरा 18 साल की हो गई हैं, साल 2005 में समायरा का जन्म हुआ था. हाल ही में समायरा के जन्मदिन पर मासी करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है और नई उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं भी दी. करीना ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर के साथ समायरा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी और बेहद खूबसूरत पोस्ट लिखा था.

तस्वीर में दिखा मां-बेटी का प्यार

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से समायरा की कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए बर्थडे विश किया था. पहली तस्वीर में समायरा अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में समायरा ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट के साथ सेम कलर की टॉप पहने नजर आ रही हैं, वहीं मां करिश्मा भी बेटी के साथ ट्विनिंग करते हुए ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में समायरा करीना कपूर के बेटे जेह अली खान के साथ नजर आ रही हैं. आखिरी तस्वीर में एक बार फिर करिश्मा और समायरा एक साथ दिख रही हैं.

‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं'

इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए करीना कपूर ने लिखा, ‘लोलो की लाडली 18 साल की... उड़ने को तैयार है हमारी प्यारी समा, दुनिया से लोहा ले मेरी बेटी... क्योंकि मैं हमेशा आपकी रक्षा करने और आपसे हमेशा प्यार करने के लिए हूं...18वां जन्मदिन मुबारक हो समायरा.' करीना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी समायरा को बर्थडे विश किया, उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो हमारी प्यारी समा'. वहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी बनाते हुए अपना प्यार जताया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor Daughter Samiera, Samiera Birthday, Samiera Latest Look, Kareena Kapoor Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com