बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह एक समय पर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल माने जाते थे और आज भी तलाक के इतने साल के बाद भी दोनों हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. सैफ और अमृता सिंह के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. सैफ और करीना अलग होने के बावजूद भी को -पेरेंट्स के रोल को बखूबी निभाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर सैफ और अमृता के तलाक से जुड़ी कई अफवाहें भी वायरल हो चुकी हैं. सैफ अली खान ने भी अमृता सिंह के साथ तलाक से जुड़ी कुछ बातें भी बताई हैं.
एक टॉक शो में सैफ ने बताया कि अमृता सिंह उनसे उम्र और अनुभव दोनों में बड़ी थीं. अमृता सैफ से करीब 12 साल बड़ी हैं. जब दोनों ने शादी की, तब सैफ सिर्फ 21 साल के थे और उनका करियर शुरुआती दौर में था, जबकि अमृता पहले से ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम थीं.

सैफ ने कई बार कहा है कि कम उम्र में शादी करने और उम्र के फर्क की वजह से उन्हें काम और पर्सनल लाइफ में दिक्कतें आईं.

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान की एक्स वाइफ की 7 फोटो, पति से थीं उम्र में 12 साल बड़ी, बताया क्यों टूटी 13 साल की शादी
सैफ ने यह भी बताया कि उन्होंने अमृता सिंह पर कभी भी धर्म बदलने का दबाव नहीं डाला. 2010 में दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि हर इंसान को अपने धर्म को मानने की आज़ादी होनी चाहिए. जब अमृता गुरुद्वारे जाती थीं, तब वह बच्चों सारा और इब्राहिम का ख्याल रखते थे.

अमृता सिंह पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री का एक बाड़ा नाम थीं, सैफ के साथ शादी के बाद उन्होंने जीवनसाथी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सीनियर कलाकार की तरह भी सैफ का मार्गदर्शन किया. उन्होंने इंडस्ट्री को समझने और सही फैसले लेने में सैफ की काफी मदद की.

सैफ ने माना कि उस समय अमृता का साथ और सलाह उनके लिए बहुत कीमती थी. उन्होंने कहा कि 21 साल की उम्र कम होती है और समय के साथ चीजें बदल जाती हैं.


शादी भले ही ज्यादा समय तक नहीं चली, लेकिन वह दो प्यारे बच्चों सारा और इब्राहिम के पिता बनकर खुश हैं. सैफ ने यह भी स्वीकार किया कि अमृता उनकी जिंदगी में बेहद अहम रही हैं और उनका योगदान वह कभी नहीं भूल सकते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं