विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2020

करीना कपूर का शूटिंग के दौरान का Video हुआ वायरल, बोलीं- मेरा फेवरिट को-स्टार...

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

करीना कपूर का शूटिंग के दौरान का Video हुआ वायरल, बोलीं- मेरा फेवरिट को-स्टार...
करीना कपूर (Kareena Kapoor) का वीडियो हुआ वायरल
  • करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • पसंदीदा को-एक्टर के साथ शूटिंग करती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करीना कपूर एक डॉगी के साथ शूटिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो में डॉगी के साथ एक्ट्रेस काफी खुश लग रही हैं.


करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने वीडियो में डॉगी को अपनी गोदी में बैठा रखा है. एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अपने फेवरिट को-एक्टर के साथ शूटिंग, लियो डी केपरियो, मेरा लियो." करीना कपूर के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में करीना कपूर ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.  

करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में करीना कपूर बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के साथ अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. इससे इतर आखिरी बार एक्ट्रेस अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com