विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

ग्लैमरस Mom करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ शेयर किया फोटो, कहा- Excuse us

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में अपनी एक बेहद ही स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं.

ग्लैमरस Mom करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ शेयर किया फोटो, कहा- Excuse us
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने शेयर किया फोटो
  • करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ शेयर की फोटो
  • करीना कपूर और तैमूर की फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
  • करीना कपूर का बेटे तैमूर के साथ दिखा अलग अंदाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस और ब्यूटीफुल मॉम करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज के लिए आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं. करीना (Kareena Kapoor) ने हाल ही में अपनी एक बेहद ही स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- हमें माफ करना ... हमारी पसंदीदा टीम के लिए cheer करो. करीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो में तैमूर की क्यूटनेस देखने लायक है. मां- बेटे की जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

जहां तक करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इस वायरल फोटो की बात करें तो इस पर सोशल मीडिया यूजर भर- भर के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है और अब तक इस फोटो पर 48 हजार से अधिक लाइक्स और 1 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं.

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने घर में नए सदस्य के आने की जानकारी खुद ही दी थी. मीडिया से पहले यह बात केवल परिवार और खास दोस्तों को ही मालूम थी. करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में करीना कपूर बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान के साथ अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. इससे इतर आखिरी बार एक्ट्रेस अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Amrita Arora, Kareena Pregnant, Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor With Taimur Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com