बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का कहना है कि जब उन्हें अपने बेटों तैमूर और जहांगीर का नाम रखने के लिए ट्रोल किया गया तो उन्हें डर महसूस हुआ था. द गार्जियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में 40 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी गर्भावस्था के चरण, उनकी नई किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' और अपने बच्चों के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना को लेकर बात की. अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे का जन्म इस साल 21 फरवरी को हुआ था. दंपति की उनके बच्चों के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खासी आलोचना हुई थी.
करीना कपूर ने 'जबरदस्त तरीके' से ट्रोल किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ये वे नाम हैं जो उन्हें पसंद थे और इससे ज्यादा कुछ नहीं है. करीना ने ब्रिटिश अखबार से कहा, '' ईमानदारी से, यह वो नाम हैं जो हमें पसंद थे, इसके अलावा कुछ नहीं. ये सुंदर नाम हैं और वे सुंदर बच्चे हैं. यह समझ से परे है कि कोई बच्चों को ट्रोल क्यों करेगा? मैं इसे लेकर डर महसूस कर रही थी लेकिन मैने इससे अपना ध्यान हटाया और इससे पार पा सकी. मैं ट्रोल करने वालों के नजरिए से अपने जीवन को नहीं देख सकती.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस जोड़ी ने 2016 में पैदा हुए अपने पहले बच्चे तैमूर के नाम का मीडिया के सामने खुलासा किया था, हालांकि जब उनके दूसरे बच्चे की बात आई तो उन्होंने ऐसा करने से परहेज किया. करीना और सैफ के दूसरे बेटे जहांगीर का नाम, जिसे जेह भी कहा जाता है, सोशल मीडिया पर तब सामने आया जब उनकी हालिया किताब का विमोचन हुआ. करीना ने बॉलीवुड में समान भुगतान और भाई-भतीजावाद को लेकर कभी ना समाप्त होने वाली बहस पर भी चर्चा की.
समान भुगतान के विषय पर करीना ने कहा कि बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने एक फिल्म के लिए अभिनेता के समान भुगतान के लिए आवाज उठानी शुरू की है. उन्होंने कहा कि यह इससे कहीं बढ़कर सम्मान दिए जाने की बात है और महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि चीजों में बदलाव आ रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं