विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2020

करीना कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए फैन्स ने कर डाला कुछ ऐसा, एक्ट्रेस को आ गया गुस्सा- देखें Video

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) से वीडियो में काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
करीना कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए फैन्स ने कर डाला कुछ ऐसा, एक्ट्रेस को आ गया गुस्सा- देखें Video
करीना कपूर (Kareena Kapoor) का फैन पर भड़कते हुए वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • फैन पर भड़की करीना कपूर
  • सेल्फी की मांग करने पर करीना को आया गुस्सा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में करीना कपूर काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. दरअसल, एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Video) अपने बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) के साथ होली पार्टी (Holi Party) से वापस अपने घर की ओर जा रही थीं. तभी एक्ट्रेस को कुछ फैन्स ने घेर लिया और सेल्फी की मांग करने लगे. इस पर एक्ट्रेस फैन पर भड़क गईं. अब करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

अजय देवगन और काजोल का पुराना Video हुआ वयारल, बताया था 'बूढ़ा', यूं मिला करारा जवाब...

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस वीडियो में अपने घर से की तरफ जाती नजर आ रही हैं, लेकिन जैसी ही वह अंदर जाने लगती हैं, तभी दो लड़कियां उनके पास आ जाती हैं, जिस पर एक्ट्रेस नाराज हो जाती है और फैन्स पर भड़कती हैं. हालांकि, अपनी फैन के रिक्वेस्ट करने पर करीना उनके साथ फोटो खिंचवाती हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Priyanka Chopra और Nick Jonas होली मनाने के बाद न्यूयॉर्क के लिए हुए रवाना, हाथ में हाथ डाले यूं आए नजर- देखें Video


वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) में नजर आने वाली हैं. उनकी यह फिल्म इसी महीने 20 तारीख को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में करीना कपूर इरफान खान (Irrfan Khan) के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी. इसके अलावा करीना कपूर जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) में भी मुख्य किरदार अदा करती नजर आएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Angry On Fan, Kareena Kapoor Video Viral, Kareena Kapoor Video, Kareena Kapoor Instagram, Kareena Kapoor Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com