विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

तैमूर अली खान के बर्थडे की यूं तैयारियां कर रही हैं मॉम करीना कपूर, देखें Video

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर को तीन साल के होने जा रहे हैं.

तैमूर अली खान के बर्थडे की यूं तैयारियां कर रही हैं मॉम करीना कपूर, देखें Video
करीना कूपर और तैमूर अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • 20 दिसंबर को है तैमूर का बर्थडे
  • बर्थडे के लिए तैमूर ने की है खास डिमांड
  • तैमूर और करीना का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर को तीन साल के होने जा रहे हैं. तैमूर अली खान के जन्मदिन सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए मॉम करीना कपूर जमकर मेहनत कर रही हैं और इन तैयारियों की फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे भी जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बर्थडे पार्टी का थीम क्रिसमस रहेगा. इसी को देखते हुए पूरी तरह से तैयारियां की जा रही है. इस वीडियो में करीना कपूर और तैमूर के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं. 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) बहन करिश्मा कपूर से साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी मिल रही है.  करीना कपूर तैमूर अली खान के जन्मदिन को लेकर पहले ही खुलासा कर चुकी हैं कि वह जन्मदिन पर दो केक चाहता है. करीना ने बताया था, 'मैं फिल्म को प्रमोट कर रही हैं और सैफ भी मुंबई में हैं, इसलिए इस बार जन्मदिन यहीं मनेगा. तैमूर के 8-10 दोस्त होंगे. लेकिन उसने दो केक मांगे हैं. एक केक सैंट वाला और दूसरा हल्क वाला.' इस तरह तैमूर अपनी विश पहले ही मम्मी को बता चुके हैं. 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो 27 दिसंबर को उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हो रही है, जिसमें वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ नजर आएंगी. 'गुड न्यूज' में कियारा आडवाणी भी हैं. फिल्म आईवीएफ को लेकर है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Video, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Birthday, HBD Taimur Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com