विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2023

सनी देओल के घर जमकर बज रहे हैं ढोल और बंट रहे लड्डू, एक्टर के बेटे की शादी की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, देखें पहला वीडियो

सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. एक्टर के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. करण देओल की शादी की तैयारियों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ चुके हैं. गुरुवार को उनकी हल्दी सेरेमनी शुरू हो गई है.

सनी देओल के घर जमकर बज रहे हैं ढोल और बंट रहे लड्डू, एक्टर के बेटे की शादी की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, देखें पहला वीडियो
सनी देओल के घर शुरू हुई बेटे की शादी की हल्दी सेरेमनी
नई दिल्ली:

सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. एक्टर के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. करण देओल की शादी की तैयारियों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ चुके हैं. गुरुवार को उनकी हल्दी सेरेमनी शुरू हो गई है. जिसका एक वीडियो तेजी वायरल  हो रहा है. वीडियो में सनी देओल के घर पर जमकर पंजाबी ढोल बजते हुए दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं हल्दी सेरेमनी से पहले करण देओल की तस्वीर भी सामने आई है. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण देओल की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में ढोल वाले जमकर ढोल बजाते दिख रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में करण देओल की झलक देखने को मिली है. वह वीडियो के अंदर कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि करण देओल 18 जून को अपनी बचपन दोस्त दृशा आचार्य के शादी करने वाले हैं. 

हाल ही में  करण की शादी से ठीक पहले सनी देओल के जुहू वाले बंगले पर प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. रोका सेरेमनी में एक्टर्स के करीबी दोस्त और परिवार वालों ने ही शिरकत की. रोके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. बताया जा रहा है कि शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल Taj Lands में होने वाली है. इस शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. गेस्ट लिस्ट की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं और हम आपको बताने वाले हैं कि इस शादी में कौन-कौन शामिल होने वाला है. सबसे पहले बात करते हैं देओल फैमिली के सबसे करीबी स्टार की. इनका नाम है सलमान खान...और धर्मेंद्र के साथ इनका प्यार किसी से छिपा नहीं है. इसलिए स्पेशल गेस्ट लिस्ट में सलमान का नाम हम सबसे पहले बता रहे हैं. रणवीर सिंह को भी इन्वाइट किया गया है. खबर है कि धर्मेंद्र ने रणवीर को एक स्पेशल इन्वाइट भेजा. क्योंकि रणवीर ने धर्मेंद्र के साथ एक खास बॉन्ड बना लिया है.

जब रूसी पियानोवादक ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Deol, Karan Deol Wedding, Karan Deol Wedding Preparations, Karan Deol Haldi, Karan Deol Pre Wedding Functions, Sunny Deol Offered Liquor, Sunny Deol Offered Liquor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height