विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

सोशल मीडिया के जरिए हुई 'बाबा का ढाबा' की मदद तो बॉलीवुड एक्टर बोले- यह मंच किसी गरीब...

'बाबा का ढाबा' का वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड एक्टर करन आनंद (Karan Anand) ने भी सोशल मीडिया के इस पॉजिटिव साइड की प्रशंसा की.

सोशल मीडिया के जरिए हुई 'बाबा का ढाबा' की मदद तो बॉलीवुड एक्टर बोले- यह मंच किसी गरीब...
करन आनंद (Karan Anand) ने की सोशल मीडिया की तारीफ
  • 'बाबा का ढाबा' का वीडियो वायरल होने के बाद बदली ढाबे की किस्मत
  • करन आनंद ने की सोशल मीडिया की सराहना
  • करन आनंद ने कहा कि यह मंच किसी गरीब...
नई दिल्ली:

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क के किनारे एक ढाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग दंपति को सोशल मीडिया ने मुस्कुराने की वजह दी. दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति रो रहे थे क्योंकि वे कमाई नहीं कर पा रहे थे. कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी वीडियो साझा करके उनकी मदद की अपील की. वहीं, बॉलीवुड एक्टर करन आनंद (Karan Anand) ने भी सोशल मीडिया के इस पॉजिटिव साइड की प्रशंसा की.

करन आनंद (Karan Anand) ने सोशल मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमने हमेशा से ही सोशल मीडिया के नेगेटिव साइड की बात की है, कभी इसका पॉजिटिव साइड देखने की कोशिश ही नहीं की. लेकिन कई बार यह मंच किसी गरीब, जरूरतमंद की पूरी दुनिया ही बदल देता है जिसका साक्षात उदाहरण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क के किनारे ढाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग दंपति के चेहरे की मुस्कराहट से साफ झलकता है. जी हां, 'बाबा का ढाबा' नाम से फेमस हुए बुजुर्ग दंपति की खुशी सोशल मीडिया की ही देन है. इसलिए मैं यह कहना चाहूंगा कि किसी सुविधा या टेक्नोलॉजी का उपयोग किस तरह पॉजिटिव तरीके से करना है, यह हमारे दिमाग और धारणा पर निर्भर करता है."


बता दें कि अभिनेता करन आनंद (Karan Anand) ने, 'गुंडे', 'किक', 'कैलेंडर गर्ल्स' और 'बेबी' जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं. असल में उन्हें पहचान फिल्म 'बेबी' में निभाए गए उनके किरदार से मिली. उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में कैमियो रोल भी किया था, जिसके बाद उन्होंने 'लुप्त ' में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया. हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित फिल्म 'इट्स ओवर' की शूटिंग पूरी की, जो जल्द ही रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Anand, Karan Anand On Social Media, Karan Anand Praises Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com