विज्ञापन
This Article is From May 31, 2023

कपिल शर्मा ने सरेआम आमिर खान को मारा ऐसा ताना, मिस्टर परफेक्शनिस्ट से नहीं बना जवाब तो कहने लगे ऐसी बात

आमिर खान और कपिल शर्मा शो का आमना सामना बहुत ही कम कभी हुआ है. हाल ही में दोनों कैरी ऑन जट्ट 3 के लॉन्च इवेंट पर रूबरू हुए. इस शो के भरे मंच से आमिर खान ने कपिल शर्मा से ये शिकायत की कि वो उन्हें कभी अपने कॉमेडी शो पर क्यों नहीं बुलाते हैं.

कपिल शर्मा ने सरेआम आमिर खान को मारा ऐसा ताना, मिस्टर परफेक्शनिस्ट से नहीं बना जवाब तो कहने लगे ऐसी बात
मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कपिल शर्मा से की शिकायत
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में तकरीबन हर बड़ा सितारा नजर आया है. इस शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान और कई दिग्गज कलाकार आ चुके हैं. इन नामों के बीच अगर कोई बड़ा नाम मिसिंग हैं तो वो हैं आमिर खान. जो अब तक कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर नहीं आए हैं. दर्शक आज तक ये जानना चाहते हैं कि आमिर खान इस शो में नजर क्यों नहीं आते. दिलचस्प बात ये है कि खुद आमिर खान भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं.

जब हुआ कपिल और आमिर का सामना

आमिर खान और कपिल शर्मा शो का आमना सामना बहुत ही कम कभी हुआ है. हाल ही में दोनों कैरी ऑन जट्ट 3 के लॉन्च इवेंट पर रूबरू हुए. इस शो के भरे मंच से आमिर खान ने कपिल शर्मा से ये शिकायत की कि वो उन्हें कभी अपने कॉमेडी शो पर क्यों नहीं बुलाते हैं. कपिल शर्मा के शो की तारीफ करते हुए आमिर ने मजाकिया लहजे में ये भी कहा कि शो ने उनकी कई रातों को रंगीन बनाया है. जब वो शो देख देख कर खूब हंसे हैं. आमिर खान ने कपिल शर्मा से कहा, ‘मैं तुम्हारा सबसे बड़ा फैन हूं.' आमिर इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने आगे ये भी कहा कि इन दिनों काम कम कर रहे हैं और कॉमेडी शोज देखते हुए समय ज्यादा बिता रहे हैं. इन शोज में से एक कपिल का शो भी है.

कपिल का जवाब

आमिर खान की शिकायत पर कपिल शर्मा ने कहा कि उनकी टीम ने भी कई बार कोशिश की कि आमिर खान उनके शो पर आएं. लेकिन हर बार मौका कपिल शर्मा के हाथ से निकल गया. कपिल शर्मा की इस बात पर आमिर खान ने कहा कि वो फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर आना चाहते हैं. इस बातचीत के बाद ये उम्मीद की जा सकती है कि आमिर खान जल्द ही कपिल शर्मा के शो में नजर आ सकते हैं.

आमिर खान पंजाबी फिल्मों में काम करने पर बोले- 'मौका मिला तो फिल्म करना पसंद करूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Kapil Sharma, Kapil Sharma On Aamir Khan Taunt, Actor Aamir Khan, Aamir Khan Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com