विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

अक्षय कुमार को था इंतजार पर कपिल शर्मा नहीं पहुंचे शो में, जानें क्या है वजह

अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के सितारे सही नहीं चल रहे हैं. जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेमकथा’ रिलीज होनी थी उस समय कपिल शर्मा की तबियत सही नहीं थी

अक्षय कुमार को था इंतजार पर कपिल शर्मा नहीं पहुंचे शो में, जानें क्या है वजह
फिरंगी फिल्म में कपिल शर्मा
  • अक्षय के साथ करनी थी शूटिंग
  • लेकिन बिगड़ गई तबियत
  • फिरंगी को कर रहे हैं प्रमोट
नई दिल्ली: अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के सितारे सही नहीं चल रहे हैं. जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेमकथा’ रिलीज होनी थी उस समय कपिल शर्मा की तबियत सही नहीं थी और वे अन्य सितारों के सथ बार-बार शूट कैंसल कर रहे थे. इस वजह से अक्षय ने द कपिल शर्मा शो में न जाना ही सही समझा था. लेकिन अब कपिल शर्मा की ‘फिरंगी’ रिलीज होने जा रही है. कपिल शर्मा जबरदस्त ढंग से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. उन्हें फिरंगी के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार के शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में जाना था. लेकिन इसी बीच उनकी तबियत बिगड़ गई, और उन्हें शूट को कैंसल करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें :  Video: 'फिरंगी' के गाने में Comedy करने वाले कपिल शर्मा का रोमांटिक अंदाज देखते रह जाएंगे



यह भी पढ़ें :  Video: कपिल शर्मा की 'फिरंगी' का पहला गाना 'ओए फिरंगी' हुआ रिलीज

सूत्रों की मानें कपिल शर्मा चाहते थे कि वे शूट में जाएं लेकिन डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया. डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे अगले कुछ दिनों तक आराम फरमाएं और खुद को ज्यादा थकने न दें. कपिल शर्मा न सिर्फ ‘फिरंगी’ में एक्टिंग कर रहे हैं बल्कि वे फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. ये उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है. इस वीकेंड कपिल शर्मा फिल्म को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस पर भी पहुंचे थे और उन्होंने यहां सलमान खान के साथ मिलकर अपनी फिल्म को प्रमोट किया. उन्होंने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती भी थी. ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को रिलीज हो रही है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com