विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

Kanika Kapoor का नया सॉन्ग 'जुगनी 2.0' हुआ रिलीज, Video ने मचाया धमाल

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) फैन्स के बीच अपना नया सॉन्ग लेकर आ गई हैं. उनके इस गाने के नाम 'जुगनी 2.0' (Jugni 2.0) है.

Kanika Kapoor का नया सॉन्ग 'जुगनी 2.0' हुआ रिलीज, Video ने मचाया धमाल
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) फैन्स के बीच अपना नया सॉन्ग लेकर आ गई हैं. उनके इस गाने के नाम 'जुगनी 2.0' (Jugni 2.0) है. कनिका कपूर का यह गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगा है. कनिका कपूर (Kanika Kapoor) 'जुगनी जी' सॉन्ग से मशहूर हुई थीं और यह गाना उसका अगला वर्जन है. कनिका कपूर (Kanika Kapoor Song) का गाने में रॉकिंग अंदाज नजर आ रहा है. 'जुगनी 2.0' (Jugni 2.0) सॉन्ग को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Ranbir Kapoor ने किया खुलासा, बोले- अगर महामारी नहीं आती तो आलिया संग हो गई होती शादी...देखें Video

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के गाने 'जुगनी 2.0' (Jugni 2.0) को अभी तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कनिका कपूर के साथ-साथ मम्जी स्ट्रेंजर ने गाने में परफॉर्म किया है. ल्यान रोज और मम्जी स्ट्रेंजर का म्यूजिक है, जबकि कनिका कपूर ने ही गाने को कंपोज किया है. बता दें कि जब देश में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे थे तब कनिका कपूर पहली सेलिब्रेटी थी, जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था. इस खबर के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था.

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, वायरल हुईं Photos

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) सॉन्ग चिट्टियां कलाइयां (रॉय), लवली (हैप्पी न्यू ईयर), देसी लुक (एक पहेली लीला), प्रेमिका (दिलवाले), डा डा डस्से (उल्टा पंजाब) जैसे गाने गा चुकी हैं. वह हिंदी सिनेमा में गाने बेबी डॉल गाने के लिए प्रसिद्ध हैं. कनिका कपूर का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं. 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी और इनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया. कनिका कपूर ने अपने प्रसिद्ध सॉन्ग 'बेबी डॉल' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और द ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवॉर्ड्स (जीआईएमए) 2015 जीता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanika Kapoor, Kanika Kapoor Video, Kanika Kapoor Songs, Kanika Kapoor New Song, Jugni 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com