रिप्ड जीन्स (Ripped Jeans) यानी फटी जीन्स को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपनी फटी जीन्स में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही युवाओं को खास सलाह भी दी है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कहना है कि अगर किसी को फटी जीन्स पहननी है तो वो उसमें उनकी तरह आकर्षक दिखना चाहिए. कंगना रनौत (Kangana Ranaut Tweet) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है और यूजर्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
If you want to wear ripped jeans make sure coolness quotient is of this magnitude as in these pics, so that it looks like your style not your state a homeless beggar who hasn't got allowance from parents this month, most young people look like that these days #RippedJeansTwitter pic.twitter.com/hc14cLxQDE
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 18, 2021
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी तस्वीरों को शेयर कर लिखा है: "अगर आपको रिप्ड जीन्स (Ripped Jeans) यानी फटी जीन्स पहननी है, तो कोशिश करें कि आप कूल लगें, जैसी ये तस्वीरों नजर आ रही हैं. ये स्टाइलिश दिखनी चाहिए ना कि ऐसे जब आपके पेरेंट्स आपको महीने भर का भत्ता न दें और आप किसी बेघर भिखारी की तरह दिखें... आजकल ज्यादातर युवा ऐसे ही लगते हैं." कंगना रनौत ने यह ट्वीट के तहत किया है.
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने हाल ही में महिलाओं के रिप्ड जीन्स यानी फटी जीन्स पहनने को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही ट्विटर पर #RippedJeansTwitter ट्रेंड कर रहा है. तीरथ सिंह रावत ने कहा था: "वो एक एनजीओ चलाने वाली महिला को फटी हुई जींस पहने हुए देखकर हैरान थे और इस बात को लेकर चिंता में थे कि वो समाज में किस तरह की मिसाल पेश कर रही थीं. अगर इस तरह की महिला समाज में लोगों से मिलने जाएगी, उनकी समस्या सुनने जाएगी, तो हम अपने समाज, अपने बच्चों को किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं