- कंगना रनौत ने भाई अक्षत के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट
- एक्ट्रेस ने कहा कि जब भी मुझे परेशान किया गया...
- कंगना रनौत की पोस्ट हुई वायरल
बॉलीवुड कलाकारों में भी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी मनाली में अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर उन्होंने अपने छोटे भाई अक्षत के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अक्षत जैसा भाई पाकर अपने आपको भाग्यशाली मानती हूं. इसके साथ ही कंगना रनौत ने पोस्ट में भाई अक्षत के साथ अपने बचपन के किस्से भी साझा किये.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर भाई अक्षत से जुडे़ किस्से साझा हुए लिखा, "प्रिय अक्षत, जब हम बच्चे थे तो पापा आपके लिए प्लास्टिक की बंदूक और मेरे लिए साइकिल लाए थे. मैं आपकी बंदूक से खेलती थी और आप मेरी साइकिल चलाते थे. मुझे आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है और साथ में हमारा कोई भी नीरस क्षण नहीं है. मुझे मालूम है कि मैंने अपने दुश्मनों को आपकी पहुंच से परे चुना है. लेकिन मैंने आपको बेबस देखा है, जब-जब उन्होंने मुझे परेशान किया है. मैंने आपके छिपे हुए आंसू देखे हैं. जब-जब मैंने सिस्टम को चुनौती दी है तो मां-पापा ने मुझे डांटा है और काफी शोर भी किया है, लेकिन आपको कभी नहीं भूली, जो उनके पीछे खड़े होकर संघर्ष करते हैं."
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भाई अक्षत (Aksht) के लिए इमोशनल मैसेज में आगे बताया, "जब भी आप मेरे ट्रेलर पर आए कमेंट्स पढ़ते हो तो मैं आपकी सराहना करती हूं, लेकिन मुझे इस चीज से नफरत है कि जब मेरी फिल्म की अच्छी ओपनिंग नहीं होती और आपको गुस्सा आता है. इन सबमें से मुझे सबसे ज्यादा पसंद यह है कि आपने यह कभी नहीं दिखाया कि आप मेरा कितना ख्याल रखते हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मैं आपके जैसा भाई पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं