विज्ञापन

कंगना रनौत ने चंडीगढ़ में बनवाया मां, भाई, भाभी के लिए नया घर, पौधा लगाकर किया गृह प्रवेश, देख आलिशान घर की तस्वीरें

कंगना रनौत के परिवार का यह नया घर न्यू चंडीगढ़ एरिया में है. यह घर किसी महल से कम नहीं है. कंगना रनौत के भाई अक्षत अपनी पत्नी ऋतु और बेटे अश्वथामा के साथ इस घर में रहेंगे.

कंगना रनौत ने चंडीगढ़ में बनवाया मां, भाई, भाभी के लिए नया घर, पौधा लगाकर किया गृह प्रवेश, देख आलिशान घर की तस्वीरें
कंगना रनौत ने चंडीगढ़ में बनवाया नया घर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत अपने पार्लियामेंट लुक्स और बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने बेपनाह प्यार की वजह से वह चर्चा में हैं. कंगना ने हाल ही में चंडीगढ़ में एक नया घर लिया है. कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के उद्घाटन समारोह की तस्वीरें भी शेयर की थी. अब घर पर पौधे लगाते हुए उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह के साथ मम्मी नीलिमा सिंह पहुंची जिम, शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फिटनेस देख फैंस बोले- ये तो बड़ी बहन दिखती हैं

बेहद शानदार हैं कंगना का नया घर

कंगना रनौत के परिवार का यह नया घर न्यू चंडीगढ़ एरिया में है. यह घर किसी महल से कम नहीं है. कंगना रनौत के भाई अक्षत अपनी पत्नी ऋतु और बेटे अश्वथामा के साथ इस घर में रहेंगे. भाई-भाभी के साथ कंगना रनौत की मां भी यहीं रहेंगी. इसके साथ ही वह कंगना के मनाली वाले घर और एक्ट्रेस के दिल्ली वाले घर पर उनकी मां उनके साथ रहेंगी.

क्लासिकल स्टाइल डिटेलिंग

कंगना के इस नए घर में खूबसूरत सीढ़ियों और शानदार डाइनिंग रूम से लेकर बड़े बेडरूम और बालकनी है. इस बंगले में ऊंचे मेहराबदार दरवाजे और क्लासिकल स्टाइल की बालकनी की रेलिंग है. ग्रे और सफेद रंग का शानदार बेडरूम भी है.

यह भी पढ़ें- 36 साल पुराना यह देशभक्ति गीत है पाकिस्तानी गाने की हूबहू कॉपी, लिखने वाले को खूब झेलनी पड़ी थी जिल्लत

कंगना के इस नए घर में खूबसूरत सफेद मेहराबदार दरवाजा है, इसमें कांच के पैनल वाले फ्रेंच-स्टाइल के दरवाजा लगा हुआ है. ड्राइंग रूम की सीढ़ियों के पास वाली दीवार को फ्रेम की हुई तस्वीरों और डेकोरेटिव प्लेट्स के यूनिक कलेक्शन से सजाया गया है. घर के हर कोने को बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है.

कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. पार्लियामेंट में अपने लुक से लेकर अपने बयानों तक से वह विवादों में रहते हैं. हाल में कंगना के पार्लियामेंट लुक की काफी चर्चा हुई और ये भी कहा गया कि उन्होंने लाखों का पर्स और एसेसरीज पहनी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut S New Home In Chandigarh, Kangana Ranaut, Kangana Ranaut News In Hindi, Kangana Ranaut News Today, Kangana Ranaut News Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com