बॉलीवुड सुपरस्टार्स की आए दिन तीखी आलोचना करने वाली कंगना रनौत ने सलमान खान की तारीफ की है. हाल ही में वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में दिखी थीं, सलमान की पार्टी में उन्हें देख कर फैंस हैरान रह गए थे. अब पार्टी के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा है कि सलमान खान उनके 'अच्छे दोस्त' हैं, और जब उन्होंने उन्हें पार्टी में इन्वाइट किया तो वह चली गईं.
आरजे सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि वह पार्टी में क्यों शामिल हुईं, जबकि वह शायद ही कभी बॉलीवुड पार्टियों में शामिल होती हैं. कंगना ने जवाब दिया, "ऐसा नहीं है कि मैं बॉलीवुड पार्टियों में नहीं जाती, मैं जहां चाहती हूं, वहां जाती हूं. सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने पार्टी पे बुलाया, तो मैं चली गई." फैंस को उनकी दोस्ती की झलक तब देखने को मिली, जब सलमान ने कंगना को उनकी आने वाली फिल्म धाकड़ के लिए चीयर किया. सलमान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'विशिंग टीम #धाकड़ द वेरी बेस्ट. Kangana ranaut, Arjun Rampal. कंगना ने सलमान की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, "थैंक्यू माय दबंग हीरो हार्ट ऑफ गोल्ड... मैं फिर कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं... पूरी धाकड़ टीम की तरफ से धन्यवाद."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कंगना ने अक्सर अपनी फिल्मों को सपोर्ट नहीं करने पर स्टार्स की आलोचना की. इंटरव्यू में उन्होंने कहा, एक समय था, जब वह एक्टर्स- डायरेक्टर्स से उनकी फिल्मों के लिए मैसेज भेजने के लिए कहती थीं, जो वह उनके लिए करती थीं. हालांकि, कोई रिएक्शन नहीं मिलने के बाद कंगना ने बाद में ऐसा करना बंद कर दिया, क्योंकि अब वह खुद को इससे ऊपर मानती हैं. कंगना रनौत जासूसी थ्रिलर धाकड़ में एजेंट अग्नि के रोल में दिखेंगी, उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं.
ये VIDEO भी देखें : शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस में चहकती नजर आईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं