विज्ञापन

'तुम्हें मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बोलना होगा' काला हिरण मेकर्स ने की दबंग खान को बदनाम करने की कोशिश! एक्टर बोला मैंने कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते ही छोड़ दी फिल्म

सलमान खान और काला हिरण का नाम पिछले दिनों से चर्चा में रहा है. इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर लिए गए सोनू मिश्रा ने बताया कि सलमान का रोल करने के लिए वे बहुत एक्साइटेड थे लेकिन जब फिल्म का रियल इंटेंट समझ आया तो इससे किनारा कर लिया.

'तुम्हें मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बोलना होगा' काला हिरण मेकर्स ने की दबंग खान को बदनाम करने की कोशिश! एक्टर बोला मैंने कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते ही छोड़ दी फिल्म
काला हिरण मेकर्स की सलमान खान को बदनाम करने की कोशिश!
Social Media
नई दिल्ली:

काला हिरण नाम से आ रही एक फिल्म लगातार चर्चा में है. एक तो फिल्म का नाम और इससे जुड़ा सलमान खान का केस. फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्होंने ये फिल्म किसी खास पर नहीं बनाई है लेकिन अगर कोई खुद को इससे जोड़ कर देखता है तो इससे उनका कोई लेना देना नहीं है. अब फिल्म से जुड़े एक एक्टर ने इस बारे में बात की है. सोनू मिश्रा जो शुरुआत में फिल्म का हिस्सा थे उन्होंने कुछ दिन की शूटिंग के बाद इससे किनारा कर लिया. सोनू, सलमान खान के साथ सिकंदर में काम कर चुके हैं. सोनू ने 'काला हिरण' से अलग होने के बाद कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. सोनू ने बताया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए उन्हें सलमान खान के खिलाफ बात करने को कहा गया था. ये एक बड़ी वजह रही जिसके चलते सोनू ने फिल्म से दूरी बना ली.

दो दिन की शूटिंग के बाद छोड़ फिल्म

सोनू ने यूट्यूब चैनल बॉलीवुड क्रेजीज के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म में लीड रोल ऑफर हुआ था. जो कि कथित तौर पर सलमान खान पर आधारित था. फिल्म 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर थी. ये घटना फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान की थी. सोनू ने कहा, मैं काला हिरण को लेकर काफी एक्साइटेड था. मुझे सुपर स्टार सलमान खान का रोल करने का मौका मिला था. मैंने शूटिंग भी शुरू कर ली थी. लेकिन जैसे जैसे नैरेटिव शेप लेने लगा आपको फिल्म की इंटेंट समझ आने लगती है. सोनू ने इशारों इशारों में बताया कि फिल्म का मकसद सलमान को नेगेटिव लाइट में पेश करना था.

यह भी पढ़ें: अरबाज खान की पत्नी से सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, बुड्ढे के साथ खुश हो? सलमान की भाभी ने बताया कैसी चल रही है मैरिड लाइफ

कॉन्ट्रैक्ट में दी गई थी शर्त - सलमान के खिलाफ बोलना होगा

सोनू ने बताया कि उन्होंने स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट के बिना दो दिन की शूटिंग कर ली थी. सोनू ने दावा किया कि जब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिया गया तो उसमें साफ लिखा था कि उन्हें मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बात करनी होगी. उन्होंने कहा, कई दिन की देरी के बाद उन्होंने मुझे कॉन्ट्रैक्ट दिखाया जिसमें लिखा गया था कि मुझे मीडिया में सलमान के खिलाफ बोलना होगा. ये बातें मेरे उसूलों के खिलाफ थीं. 

सलमान खान के डर से नहीं छोड़ी फिल्म

सोनू ने कहा कि मेकर्स ने सलमान की तरफ से आए लीगल नोटिस को केवल इसलिए फाड़ा ताकि फिल्म को लेकर थोड़ी हाइप क्रिएट हो सके. सोनू ने कहा कि मेकर्स ये फिल्म बिश्नोई समाज की तरफ की कहानी बताने के लिए फिल्म बना रहे थे. सोनू ने दावा किया कि उन्होंने सलमान खान के डर की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी. क्योंकि धुरंधर में भी जो आतंकी के किरदार में थे वो असल में आतंकी नहीं थे. उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की बातें उनके उसूलों और एथिक्स के खिलाफ थीं इसलिए उन्होंने उस फिल्म से दूरी बनाना ही बेहतर समझा.

यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम जानते हैं आप? 350 से ज्यादा फिल्मों में कभी नहीं सुना होगा मिथुन दा का ये नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Kala Hiran, Entertainemnt, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com