विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

काजोल ने अजय देवगन और सैफ अली खान को बताया, 'धोखेबाज'- अब कर दिया Tweet डिलीट

काजोल (Kajol) ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अजय देवगन (Ajay Devgn) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 'धोखा' देने का आरोप लगाया था, अब उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया है.

काजोल ने अजय देवगन और सैफ अली खान को बताया, 'धोखेबाज'- अब कर दिया Tweet डिलीट
काजोल (Kajol) ने डिलीट किया ट्वीट
  • काजोल ने लगाया था सैफ और अजय पर धोखा देने का आरोप
  • अब कर दिया ट्वीट डिलीट
  • काजोल का ट्वीट हुआ था वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने हाल ही में एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 'धोखा' देने का आरोप लगाया था. काजोल (Kajol Twitter) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. एक्ट्रेस ने अजय देवगन और सैफ अली खान को लेकर लिखा था, "आपने मुझे ओमकारा में धोखा दिया, और अब प्रमोशन के दौरान भी दे रहे हो. आशा है कि आप इसे स्विटजरलैंड में पढ़ेंगे." हालांकि, काजोल ने ये ट्वीट केवल मजाक में किया था, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है. काजोल (Kajol) के ट्वीट डिलीट करने की वजह सामने नहीं आई है.

महेश भट्ट ने किया ट्वीट, बोले- जो मुझको जिंदा जला रहे हैं, वो...Tweet हुआ वायरल

काजोल ने ट्वीट तो डिलीट कर दिया, हालांकि, इसके  पीछे की कोई वजह उन्होंने नहीं बताई. जिसको लेकर अब उनके फैन्स सकते में आ  गए हैं. बता दें, काजोल, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' में नजर आने वाले है, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान और अजय देवगन अकेले ही चले गए हैं, जिससे काजोल नाराज थीं. 

o4it2agg

शाहिद अफरीदी पर फूटा बॉलीवुड डायरेक्टर का गुस्सा, ट्वीट कर बोले- यह इंसान ही...

बता दें, 'तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार ताना जी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) के किरदार में हैं. फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं. बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Kajol Delete Tweet, Kajol Accuses Ajay Devgn And Saif Ali Khan, Ajay Devgn, Saif Ali Khan, Kajol Tweet Viral, Kajol Twitter, Kajol Tweet On Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com