विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2023

ये बच्ची कभी थी बैकग्राउंड डांसर, फिर राजामौली की एक फिल्म से बदल गई किस्मत, अक्षय कुमार और अजय देवगन संग दे चुकी है ब्लॉकबस्टर फिल्म

साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ने धमाकेदार एंट्री की है और यहां पर भी उनका फैन बेस गजब का है, ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं एक साउथ एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीर जिसमें उन्हें पहचान बहुत मुश्किल है.

ये बच्ची कभी थी बैकग्राउंड डांसर, फिर राजामौली की एक फिल्म से बदल गई किस्मत, अक्षय कुमार और अजय देवगन संग दे चुकी है ब्लॉकबस्टर फिल्म
अजय देवगन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकी है एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस से जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन इसके बाद उनकी किस्मत का ताला ऐसा खुला कि फिर सफलता की सीढ़ी चढ़ती चलती गईं.  इस एक्ट्रेस की सक्सेस में बहुत बड़ा हाथ है बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली का जिन्होंने उनकी किस्मत बदल दी. साउथ इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्में करने के बाद ये एक्ट्रेस बॉलीवुड के सिंघम यानी कि अजय देवगन के साथ भी फिल्म कर चुकी हैं. तो जरा इस तस्वीर को देखकर हमें बताएं कि ये कौन सी एक्ट्रेस है, जो तस्वीर में बहुत ही मासूम लग रही है.

सिंघम की एक्ट्रेस को पहचाना क्या 

इस चाइल्डहुड पिक्चर को जरा गौर से देखिए, कश्मीर की वादियों में कश्मीरी ड्रेस और ज्वेलरी पहने नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची को क्या आप गैस कर पाए हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हैं, जो इस तस्वीर में बहुत ही अलग और मासूम लग रही हैं और यकीन मानिए कि आप भी इन्हें एक नजर में पहचान नहीं पाए होंगे. ये तस्वीर खुद काजल अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.

बैकग्राउंड डांसर से बनीं लीड एक्ट्रेस

19 जून 1985 को मुंबई में जन्मीं काजल ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही की. वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन कई सालों तक स्ट्रगल के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला तो उन्होंने फिल्म क्यों हो गया ना में बतौर बैकग्राउंड डांसर भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे. इस फिल्म में काजल ने ऐश्वर्या की बहन का किरदार भी निभाया था. काजल को साउथ इंडस्ट्री में खूब सफलता मिली, उन्होंने तेलुगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम से अपने साउथ करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2009 में आई मगधीरा फिल्म से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली. इसके अलावा वो बॉलीवुड के सिंघम यानी कि अजय देवगन के साथ सिंघम पार्ट वन में भी नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Aggarwal, Kajal Aggarwal Childhood Photo, Kajal Aggarwal Unseen Photo, Kajal Aggarwal Throwback Photo, Kajal Aggarwal Old Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com