विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2022

‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान के भाई ‘रोहन’ का बदल गया है पूरा लुक, ऋतिक रोशन के बचपन के रोल में खूब पसंद किए गए थे कविश

फिल्म कभी खुशी कभी गम में क्यूट और शाहरुख खान के छोटे भाई रोहन के रोल में मस्ती करने वाले एक्टर कविश आज पूरी तरह बदल चुके हैं.

‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान के भाई ‘रोहन’ का बदल गया है पूरा लुक, ऋतिक रोशन के बचपन के रोल में खूब पसंद किए गए थे कविश
पूरी तरह बदल गए हैं कभी खुशी कभी कम के रोहन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्मों में से 'कभी खुशी कभी गम' आज भी फैंस को पसंद है. फिल्म को 21 साल पूरे होने के बावजूद आज भी लोग फिल्म को टीवी पर देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म में काम करने वाले एक-एक कलाकारों को जानते और पसंद करते हैं. हालांकि कुछ सितारों ने हिट फिल्मों में दिखने के बावजूद लाइमलाइट में रह नही रहे हैं. उन्हीं सितारों में से एक हैं K3G के रोहन यानी एक्टर कविश मजूमदार, जिन्होंने शाहरुख खान के भाई और ऋतिक रोशन के बचपन का किरदार निभाया था.

चबी नहीं आज फिट हैं कविश

एक्टर शाहरुख खान, काजोल, करीना, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और जया बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले कविश मजूमदार का लुक पूरी तरह चेंज हो चुका है. लाइमलाइट से दूर होने के बाद वह अपनी दुनिया में व्यस्त हो गए हैं. वहीं फिल्म में चबी रोल में दिखने वाले लड्डू आज एकदम फिट हो गए हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.

क्यूट नहीं हैंडसम हो गए हैं कविश

फिल्म कभी खुशी कभी गम में क्यूट दिखने वाले और शाहरुख खान के छोटे भाई रोहन के रोल में मस्ती करने वाले एक्टर कविश आज पूरी तरह बदल चुके हैं. फिल्मी दुनिया से दूर होने के सालों बाद हैंडसम लुक में कविश, वरुण धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो और रितेश देशमुख की बैंक चोर फिल्म में भी दिखे थे. हालांकि कभी खुशी कभी कम गम जितनी पहचान हासिल नहीं कर पाए हैं. लेकिन अब वह अपने फिल्मी करियर को उड़ान देने के लिए पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं, जिसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगाया जा सकता है.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabhi Khushi Kabhie Gham, Kabhi Khushi Kabhie Gham Actor, Kabhi Khushi Kabhie Gham Cast, Kabhi Khushi Kabhie Gham Update, Rohan, Kavish Majumdar, Kavish Majumdar Transformation, Kavish Majumdar Family, Kavish Majumdar Film, Shah Rukh Khan, Hrithik Roshan, Kareena Kapoor, Kajol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com