साल 2001 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान स्टार फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम' करण जौहर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक गिनी जाती है. फिल्म का डायलॉग्स, उसके गाने और उसकी कहानी 25 साल भी लोग बड़े चाव से देखते हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ वीडियो आज भी वायरल होती रहती हैं. कुछ सीन्स के तो मीम्स तक बनते हैं. अब फिल्म से जुड़ी ऐसी की एक वीडियो फिर से वायरल हो रही है जिसमें करण जौहर की गड़बड़ नजर आ रही है. क्या है वो वीडियो चलिए दिखाते हैं
करण जौहर ने दर्शकों के साथ किया धोखा
अगर आपने ‘कभी खुशी कभी गम' देखी है तो आपको वो सीन जरूर याद होगा जब अमिताभ बच्चन अपनी मां की चिता को आग दे रहे होते हैं और उनके साथ ऋतिक रोशन और शाहरुख खान भी मौजूद होते हैं. सीन भले ही आपको अच्छे से याद हो, लेकिन एक शख्स ने इस सीन में एक ऐसी गलती पकड़ी है जो आजतक सबकी नजरों से चूक गई.
ये भी पढें- रामायण के दौर में आया था अमोल पालेकर का दूरदर्शन पर ये शो, एक्ट्रेस ने छोड़ा तो हुई भाग्यश्री की एंट्री
दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स अपने लैपटॉप पर ये फिल्म देख रहा है तभी उसकी नजर अंतिम संस्कार के समय पीछे खड़े लोगों पर पड़ती है. नजर पड़ते ही शख्स जूम कर के दिखाता है कि पीछे लड़कियों के बीच एक लड़का खड़ा है वो भी सिर पर चुन्नी ओढ़े बिल्कुल लड़की की स्टाइल में. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें शख्स कह रहा है ‘ये देखो भाई...करण जौहर ऐसा क्या मजबूरी थी कि लड़के को लड़का बनाकर खड़ा दिया. ये पूरा लड़का है जिसकी दाढ़ी भी आ रखी है.'
लोगों ने जमकर लिए मजे
वीडियो के वायरल होते ही इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सारा पैसा अमिताभ और शाहरुख की फीस में ही लग गया'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कोई तो नैपो किड होगा जिसे लॉन्च करने का करण जौहर ने वादा किया होगा'. वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ और शाहरुख के साथ काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर ने भी लीड रोल निभाया था.
ये भी पढ़ें- सलमान खान पर भारी पड़ेंगे अक्षय कुमार, 21 दिन पहले आए टीवी शो से मिला बड़ा फायदा, अब बनेंगे नंबर वन होस्ट!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं