70 और 80 के दशक में पर्दे पर दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर जूनियर महमूद (Junior Mehmood funeral) का शुक्रवार को इंतकाल हो गया है. उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अब जूनियर महमूद को अंतिम विदाई दी जा रही है. उनके अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. जूनियर महमूद की अंतिम विदाई में जॉनी लीवर, शैलेश लोढ़ा, सुनील पाल, यशपाल शर्मा, रजा मुराद, आदित्य पंचोली और कॉमेडियन जावेद सहित कई फिल्मी सितारे पहुंचे. दिग्गज एक्टर के अंतिम विदाई के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है.
वीडियो में जूनियर महमूद के करीबी और चाहने वाले उन्हें अंतिन विदाई देते दिखाई दे रहे हैं. उनके अंतिम विदाई में फिल्मी सितारे भी शामिल हुए. आपको बता दें कि जूनियर महमूद ने मुंबई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में जूनियर महमूद ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का लोहा मनवाया. दो हफ्ते पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि एक्टर स्टेज 4 के कैंसर की जंग लड़ रहे हैं.गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच समेत कई हिट फिल्मों में काम किया.जूनियर महमूद ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस के रूप में फिल्म 'नौनिहाल' से की, जिसमें संजीव कुमार, बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी जैसे दिग्गज एक्टर शामिल थे. 1967 में रिलीज हुई 'नौनिहाल' से लेकर अब तक एक्टर ने जूनियर महमूद के नाम से ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, एक्टर ने कई मराठी फिल्में भी बनाईं.
बीमारी की हालत में जूनियर महमूद ने एक्टर जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद एक्टर उनसे मिलने पहुंचे थे. गुरुवार को कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर ने भी जूनियर महमूद से मुलाकात की. जूनियर महमूद ने अपने करियर के दौरान जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर दोनों के साथ ही कई फिल्मों में काम किया था. सचिन पिलगांवकर और जूनियर महमूद ने 'बचपन', 'गीत गाता चल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. फिल्मों के अलावा वह देश और विदेशों में कई स्टेज शो का हिस्सा रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं