विज्ञापन

जियो हॉटस्टार की टॉप 10 सीरीज और फिल्में, पहले नंबर पर 8 एपिसोड की सीरीज ने मारी बाजी, धुरंधर, लाफ्टर शेफ और चांद मेरा दिल भी रह गए पीछे

अगर वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान है, तो पहले जियो हॉटस्टार की ये टॉप 10 लिस्ट देख लीजिए. इस बार नंबर वन पर ऐसी सीरीज पहुंची है, जिसने रिलीज होते ही ऑडियंस का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

जियो हॉटस्टार की टॉप 10 सीरीज और फिल्में, पहले नंबर पर 8 एपिसोड की सीरीज ने मारी बाजी, धुरंधर, लाफ्टर शेफ और चांद मेरा दिल भी रह गए पीछे
जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर छाई ये सीरीज

ओटीटी पर इस वक्त नंबर वन बनने की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. हर नई फिल्म और सीरीज चाहती है कि ऑडियंस सबसे पहले उसी पर क्लिक करे, लेकिन जीत हर किसी के हिस्से में नहीं आती. जियो हॉटस्टार की नई टॉप 10 लिस्ट में इस बार पूरा गेम एक 8 एपिसोड वाली सीरीज ने पलट दिया है. इसने पहले नंबर पर कब्जा जमाकर 'धुरंधर', 'लाफ्टर शेफ्स' और 'चांद मेरा दिल' को भी पीछे छोड़ दिया. अब सवाल ये है कि आखिर इस सीरीज में ऐसा क्या है, जो ऑडियंस लगातार इसे देख रही है. वहीं पूरी लिस्ट में हर मूड और हर पसंद के लिए देखने को काफी कुछ मौजूद है.

1. ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' है. इस सीरीज को श्रद्धा पासी जयरथ ने डायरेक्ट किया है. इसमें धवल ठाकुर, संचिता बसु और अनिरुद्ध दवे लीड रोल में हैं. कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था. इस बार प्यार के साथ बदला, परिवार की दुश्मनी और कई नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. सीरीज में 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड अपने साथ एक्साइटमेंट का एक लेवल हाई करता जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- केबीसी हो रहा है इस दिन शुरू, अमिताभ बच्चन ने बताया कौन बनेगा करोड़पति 18 में होगा ये बड़ा बदलाव

2. लाफ्टर शेफ्स

'लाफ्टर शेफ्स' दूसरे नंबर पर है. भारती सिंह इस शो को होस्ट करती हैं, जबकि टीवी के कई फेमस चेहरे इसमें खाना बनाते हुए खूब मस्ती करते हैं. यही वजह है कि ये शो सिर्फ कुकिंग नहीं, बल्कि पूरा फैमिली एंटरटेनमेंट बन गया है. हर नए एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं.

3. चांद मेरा दिल

रोमांस पसंद करने वालों के बीच 'चांद मेरा दिल' तेजी से पसंद की जा रही है. फिल्म में प्यार, इमोशन और खूबसूरत म्यूजिक का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इसकी कहानी और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है.

4. प्रीतम एंड पेड्रो

'प्रीतम एंड पेड्रो' एक मजेदार कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. इसे राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने बनाया है. इसमें वीर हिरानी और अरशद वारसी नजर आते हैं. साइबर फ्रॉड जैसे बड़े मुद्दे को हल्के और मजेदार अंदाज में दिखाया गया है, इसलिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

5. रिसॉर्ट

'रिसॉर्ट' एक सस्पेंस से भरी सीरीज है. इसकी कहानी एक लग्जरी रिसॉर्ट में हुई रहस्यमयी मौत के बाद शुरू होती है. हर एपिसोड में नए राज खुलते हैं और आखिर तक ये समझना मुश्किल रहता है कि असली गुनहगार कौन है.

6. धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' दमदार एक्शन और बड़े स्केल की वजह से चर्चा में है. फिल्म में भरपूर एक्शन, इमोशन और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलती है. यही वजह है कि ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है.

7. शीलावती

'शीलावती' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानती. फिल्म की कहानी और शानदार विजुअल्स दर्शकों को पसंद आ रहे हैं.

8. धुरंधर

'धुरंधर' भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. फिल्म में एक्शन के साथ दमदार ड्रामा देखने को मिलता है. इसकी कहानी और बड़े स्केल की वजह से ये लगातार चर्चा में बनी हुई है.

9. थनाल

मलयालम फिल्म 'थनाल' सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है. इसकी कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और हर मोड़ पर नया सरप्राइज देती है. अगर आपको मिस्ट्री वाली फिल्में पसंद हैं, तो ये अच्छी पसंद हो सकती है.

10. हाउस ऑफ द ड्रैगन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' की दुनिया को पसंद करने वालों के लिए 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' किसी ट्रीट से कम नहीं है. ड्रैगन, राजगद्दी की लड़ाई और शानदार वीएफएक्स इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. यही वजह है कि इसका नया सीजन दुनियाभर के साथ भारत में भी खूब देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- रामायणम् का मेघनाद, TV से की शुरूआत, बॉलीवुड में पॉपुलर, आर्यन खान का दोस्त, शाहरुख खान की किंग में आएंगे नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jiohotstar Top 10, Thukra Ke Mera Pyaar Season 2, Dhurandhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com